Pushpa Munjiyal Dehradun: Uttarakhand की एक 79 साल की वरिष्ठ नागरिक ने अपनी पूरी संपत्ति कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के नाम करने का फैसला किया है। बता दें कि देहरादून की Pushpa Munjiyal एक रिटायर्ड सरकारी स्कूल शिक्षका हैं और उन्होंने लगभग अपनी 50 लाख रुपये की सारी संपत्ति वसीयत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक उनकी प्रोपर्टी में ₹18 लाख की 16 फिक्स्ड डिपॉजिट, अलग-अगल बैंकों में 34 लाख रुपये और ₹5. 63 लाख की कीमत का 10 तोला सोना शामिल है। राहुल गांधी को अपनी सारी संपत्ति देने को लेकर पुष्पा मुंजियाल ने कहा कि उन्होंने देश के लिए नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों द्वारा दिए गए बलिदान’ को देखते हुए यह फैसला लिया है।

राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं Pushpa Munjiyal
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंजियाल राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं और वो उनके विचारों को देश के विकास के लिए जरूरी मानती हैं। गांधी परिवार को लेकर पुष्पा ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक राहुल गांधी के परिवार ने देश के लिए कई कुर्बानियां दी हैं। चाहे इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी, उनके परिवार के सदस्यों ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

बता दें कि पुष्पा मुंजियाल शादीशुदा नहीं हैं। उन्होंने सोमवार को अपने घर पर अपनी संपत्ति राज्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह को दी है। बता दें कि इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी मौजूद थे। रिटायर्ड अध्यापिका ने अपनी वसीयत में लिखा है कि उनकी मौत के बाद उनकी सारी संपत्ति दिवंगत राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी की हो जाएगी और राहुल के अलावा उनकी संपत्ति का मालिकाना हक और किसी को नहीं मिल सकता है।
- Rahul Gandhi ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर PM Modi पर साधा निशाना, ट्वीट कर बताई PM की Daily To-Do List