BSF के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, भारत-पाक सीमा पार करने की कर रहा था कोशिश

0
154
Punjab Border
Punjab Border

Punjab Border: पंजाब के अमृतसर बॉर्डर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत-पाक बॉर्डर पर BSF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। जानकारी अनुसार पाकिस्तानी घुसपैठिया बीएस फेंस की ओर आ रहा है। बीएसएफ के जवानों ने पहले उसे चुनौती दी फिर उसे ढेर कर दिया।

Punjab Border: सुबह 8.30 बजे की घटना

घटना आज 3 जनवरी सुबह 8.30 बजे की है जब बीओपी चन्ना, गुरदासपुर सेक्टर के बीएसएफ जवानों ने देखा कि एक घुसपैठिया सुरक्षा फैंसिंग तक पहुंच गया था। यह भारतीय सीमा से 500 मीटर अंदर बनी है। सुबह मौके पर BSF की 73 बटालियन गश्त पर थी, तभी उन्होंने सरहद पार कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। जब BSF के जवानों ने आवाज लगाई तो वह छिपने का प्रयास करने लगा था। जिसके चलते जवानों को फायरिंग करनी पड़ी।

जवानों द्वारा इलाके की सघन तलाशी की जा रही है। मारे गए घुसपैठिए के पास से पंप गन बरामद किया गया है। अनुमान लगाया गया है कि घुसपैठिया तस्करी के मकसद से भारत में भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहा था। साल 2023 में पाकिस्तान द्वारा की जा रही पहली घुसपैठ को BSF के जवानों ने नाकाम कर दिया है।

संबंधित खबरें: