Punjab Border: बीएसएफ ने दिखाई दरियादिली, गलती से बॉर्डर पार करने वाले 3 साल के पाकिस्तानी बच्चे को लौटाया

जानकारी अनुसार बच्चे की उम्र काफी छोटी थी जिसके चलते वह कुछ बता नहीं पा रहा था। वह केवल 'पापा-पापा' कह रहा था।

0
197
Punjab Border
Punjab Border

Punjab Border: भारतीय सेना ने एक बार फिर प्यार का संदेश देते हुए एक बड़ा दरियादिली का काम किया है। शुक्रवार को देर रात एक पाकिस्तानी बच्चा खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत के पंजाब में घुस गया था। बच्चा फिरोजपुर सेक्टर के तरनतारन बॉर्डर के पास खेल रहा था। बच्चे की उम्र करीब 3 साल बताई जा रही है। सीमा पर लगी कंटीली तारों की तरफ बढ़ते बच्चे को देख BSF के जवान सतर्क हो गए और उन्होंने तुरंत बच्चे को उठा लिया। जब भारतीय जवानों द्वारा बच्चे को वापस लौटाया गया तो, पाक रेंजर्स के चेहरों पर भी उतनी ही खुशी देखी गई, जितनी भारत के जवानों को बच्चा वापस करते हुए हो रही थी। पाक रेंजर्स ने इस कार्य के लिए BSF का शुक्रिया किया।

Punjab Border: पिता को देखते ही तुरंत गले लगा लिया

जानकारी अनुसार बच्चे की उम्र काफी छोटी थी जिसके चलते वह कुछ बता नहीं पा रहा था। वह केवल ‘पापा-पापा’ कह रहा था। बच्चा बहुत डरा हुआ था। इसलिए जवानों ने उसके खाने-पीने की व्यवस्था की। देर रात ही भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी रेंजर के साथ संपर्क स्थापित किया। फिर बच्चे को उसके परिवार के साथ मिला दिया। 3 साल के पाकिस्तानी बच्चे को जब उसके पिता को सौंपा गया, उस दौरान पाक रेंजर्स भी साथ थे। 3 साल के बच्चे ने जैसे ही अपने पिता को गले लगाया, कोई अपनी मुस्कराहट रोक न सका।

Punjab Border
Punjab Border

भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद है कई नागरिग

बता दें कि भारत और पाकिस्तान की जेलों में एक-दूसरे के नागरिकों की भरमार है। यह जानकारी तब सामने आती है जब भारत और पाकिस्तान ने अपने यहां बंद कैदियों की लिस्ट एक दूसरे से शेयर करते हैं। दोनों देश 2008 में हुए एक समझौते के तहत जेलों में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची साझा करते हैं। यह सूची साल में दो बार – 1 जनवरी और 1 जुलाई – को साझा की जाती है। पाकिस्तान विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने यहां भारतीय उच्चायोग को उसकी जेलों में बंद 682 भारतीय कैदियों की सूची साझा की, जिसमें 49 आम नागरिक और 633 मछुआरें शामिल हैं।

संबंधित खबरें: