Atal Setu Inauguration: PM Modi ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन!

0
52

Atal Setu Inauguration: पीएम मोदी ने आज अटल सेतु का उद्घाटन कर दिया है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। पीएम मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। अटल सेतु का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया है। यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा।

Atal Setu Inauguration: आसान होगा सफर

यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।

Atal Setu Inauguration: किन वाहन चालकों को इजाजत

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

पुल के चढ़ने और उतरने पर गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रहेगी।

Atal Setu Inauguration: इन वाहनों पर होगा प्रतिबंध

पुलिस ने बुधवार को बताया कि समंदर पर बने पुल पर मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टरों को इजाजत नहीं दी जाएगी।

मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

इन वाहनों को आगे की आवाजाही के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1सी) लेना होगा और ‘गाडी अड्डा’ के पास एमबीपीटी रोड का उपयोग करना होगा।

मुंबई पुलिस ने “जनता के लिए खतरे, रुकावटों और असुविधाओं” को रोकने के लिए भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गति सीमा तय कर दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के दौरे के दौरान राज्य में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here