“वो कह रहे हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन…”, PM का विपक्ष पर वार

Nagaland: पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि वह अक्‍सर नागालैंड की बात मन की बात कार्यक्रम में भी करते हैं।यहां की संस्‍कृति, संगीत और कला हर चीज बेजोड़ है।

0
106
PM In Nagaland
PM In Nagaland

Nagaland:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नागालैंड के दीमापुर में एक जनसभा को संबोधित किया।उन्‍होंने कहा देश का उत्‍तर पूर्व महज राज्‍य नहीं बल्‍कि हमारे 8 राज्‍य अष्‍टलक्ष्‍मी के समान हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों को लगातार नि:शुल्‍क राशन उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि वह अक्‍सर नागालैंड की बात मन की बात कार्यक्रम में भी करते हैं।यहां की संस्‍कृति, संगीत और कला हर चीज बेजोड़ है। उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव परिवारवाद को ही महत्‍व दिया है।कांग्रेस ने नागालैंड राज्‍य को एक प्रकार रिमोट से चलाया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है कि कमल खिलेगा।

Nagaland News of PM Modi
PM Modi

Nagaland: अफस्‍पा का सफाया

Nagaland: पीएम मोदी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि राज्‍य के कई इलाकों से अफस्‍पा का सफाया हो चुका है।यहां अब प्रोग्रेस और प्रॉस्‍पेरिटी के लिए नए अवसर बन चुके हैं। सरकार बनने के बाद गड़बड़ी करने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार नागालैंड समेत पूरे नॉर्थ ईस्‍ट के विकास के लिए तटस्‍थ हैं।

Nagaland: ग्रांट की राशि बढ़ाई

Nagaland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले नागालैंड के लिए करीब 2 हजार करोड़ रुपये की ग्रांट मिलती थी।हमारी सरकार ने इसे करीब दो गुना से अधिक बढ़ाया है। यही वजह है कि नागालैंड अब म्‍यांमार से भी जुड़ रहा है।

Nagaland: डिवाइड गवर्नेंस मॉडल में किया बदलाव

Nagaland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें यहां डिवाइड की पॉलिटिक्‍स चलातीं थीं।हमने यहां डिवाइड गवर्नेंस का मॉडल पूरी तरह से बदला।केंद्र सरकार इस बात पर भी पूरा ध्‍यान दे रही है कि नॉर्थ ईस्‍ट से जुड़े तमाम प्रोजेक्‍ट समय से पूरे हों।यही वजह है कि अब दिल्‍ली और यहां के बीच की दूरी खत्‍म हो चुकी है।उन्‍होंने कहा नागालैंड के लिए हमारा मंत्र पीस, प्रोग्रेस एंड प्रोस्‍पेरिटी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here