Mumbai News: मामूली विवाद में 17 लोगों ने मिलकर की 2 युवकों की पिटाई, घटना CCTV में कैद

Mumbai News: शिकायत के बाद नवी मुंबई के कामोठे पुलीस स्टेशन में 17 अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

0
337
Mumbai News
Mumbai News

Mumbai News: नवी मुंबई में खाने के पैसे नहीं देने पर दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि 17 लोगों ने मिलकर दो लोगों की पिटाई कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च को दो परिवारों के सभी रिश्तेदारों और करीबी दोस्त जेजुरी के खंडोबा मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान खाने के पैसे को लेकर इनका विवाद हो गया। तभी लोहे की रॉड से 17 लोगों ने संदीप म्हात्रे और प्रवीण म्हात्रे की बुरी तरह पिटाई कर दी।

Mumbai News: 17 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत के बाद नवी मुंबई के कामोठे पुलिस स्टेशन में 17 अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताते चलें कि दोनों युवक को नजदीकी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here