Yoga Mahotsav: आयुष मंत्रालय ने लाल किले पर आयोजित किया “योग अमृत महोत्सव”, विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हुआ आयोजन

Yoga Mahotsav: भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से लालकिले पर योगा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

0
337
Yoga Mahotsav
Yoga Mahotsav

Yoga Mahotsav: आज विश्व भर में World Health Day मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लाल किले पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Yoga Mahotsav: यहां देखें तस्वीरें

योग महोत्सव का आयोजन लालकिले पर सुबह 6.30 बजे से 8 बजे के बीच किया गया था। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। साथ ही वहां पर आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और कई देशों के राजदूत भी मौजूद थे।

FPk5rkKagAMTD6B?format=jpg&name=small

Yoga Mahotsav: विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लाल किले पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सबने कपालभाति, प्रणायम जैसे कई योगासन किए।

FPtikCDaMAEX6cg?format=jpg&name=small

Yoga Mahotsav: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मीडिया से बात करते हुए सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कहा, योग हमारी प्राचीनतम जीवन पद्धति है। इस योग से हमारा तन-मन स्वस्थ रहता है और काया निरोगी होती है।

Yoga Mahotsav: केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि दुनिया भर में योग को स्वीकार किया गया है जो देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि योग को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार किया गया है।

FPtijpjaAAYrH S?format=jpg&name=small

Yoga Mahotsav: International Day Of Yoga 2022 के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मंत्रालय को उम्मीद है कि IDY-2022 की 75 दिनों की उल्टी गिनती में योग के माध्यम से “स्वास्थ्य और भलाई के लिए जन आंदोलन” को प्रेरित किया जाएगा।

Yoga Mahotsav: IDY-2022 के तहत आयुष मंत्रालय 100 दिनों की “उल्टी गिनती” कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम में 100 संगठन 100 अलग-अलग स्थानों पर योग को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

FPoZz85aUAAXPwU?format=jpg&name=small

Yoga Mahotsav: इस साल देश 8वां योगा दिवस मनाएगा। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयुष मंत्रालय ने यह फैसला किया है कि देशभर में 75 प्रतिष्ठित स्थलों पर योगा दिवस मनाया जाएगा।

संबंधित खबरें:

World Health Day 2022: जानिए क्या है इस दिवस का इतिहास, आखिर किस उद्देश्य से की गई थी WHO की स्थापना

World Health Day पर PM Modi ने दी शुभकामनाएं, कहा- गरीबों, मध्यम वर्ग के लिए बचत महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here