Maharashtra News: अब पालघर में भी लिव-इन पार्टनर का मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड ने प्रेमिका की हत्या कर बेड में छिपाई लाश

0
74
Maharashtra News
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसके शव को बेड में छिपाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तुलिंज पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Maharashtra News: लिव-इन में रहते था कपल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम हार्दिक शाह है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है। हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड मेघा धनसिंह तोरवी के साथ लिव-इन में नालासोपारा सीता सदन सोसाइटी में रहता था। दोनों ने मकान मालिक और अन्य पड़ोसियों को बताया था कि वे शादीशुदा हैं। पुलिस ने बताया कि मर्डर करने के बाद आरोपी फ्लैट छोड़कर मुंबई भाग गया था। हालांकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद मेघा की चाची को मैसेज किया और बताया कि उसने मेघा को मार डाला है।

Screenshot 2023 02 15 130937

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई होते रहता था। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह और मेघा लिव-इन में रहते थे, लेकिन दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। जिसके कारण उसने मेघा को मार डाला। 37 वर्षीय मृतका मेघा नर्स थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here