Jharkhand Political Crisis: झारखंड में सियासी हलचल के बीच, विधायकों की रांची से रायपुर रवानगी

जानकारी के मुताबिक, यूपीए के 32 विधायक रायपुर जा रहे हैं। इसमें कांग्रेस से 12, JMM के 19 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं।

0
153
Jharkhand Political Crisis: झारखंड में सियासी हलचल के बीच, विधायकों की रांची से रायपुर रवानगी
Jharkhand Political Crisis: झारखंड में सियासी हलचल के बीच, विधायकों की रांची से रायपुर रवानगी

Jharkhand Political Crisis: देश में एक के बाद एक राज्यों में सियासी उलटफेर की तस्वीरें आए दिन देखने को मिल रही हैं। एक ओर जहां महाराष्ट्र और बिहार में सियासी बदलाव के कारण राजनीति के आंकड़ें बदले है, वहीं अब झारखंड में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। अब झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में है।

Jharkhand Political Crisis: झारखंड में सियासी हलचल के बीच, विधायकों की रांची से रायपुर रवानगी
Jharkhand Political Crisis

इसी बीच महागठबंधन अपने विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें रांची से रायपुर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए सीएम आवास से महागठबंधन के विधायक बसों में बैठकर एयरपोर्ट की तरफ निकल गए हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमत सोरेन भी नजर आए। हालांकि, वो रायपुर नहीं जाएंगे।

Jharkhand Political Crisis: हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार- सीएम सोरेन

मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि सत्ता पक्ष हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। ये सभी रांची में 1 सिंतबर को कैबिनेट की बैठक में भी शामिल होंगे। ये सभी विधायक 320 एयरबस से रायपुर के लिए रवाना हुए हैं।

Jharkhand Political Crisis: झारखंड में सियासी हलचल के बीच, विधायकों की रांची से रायपुर रवानगी
Jharkhand Political Crisis

जानकारी के मुताबिक, यूपीए के 32 विधायक रायपुर जा रहे हैं। इसमें कांग्रेस से 12, JMM के 19 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे रायपुर जा रहे हैं।

Jharkhand Political Crisis: हेमंत सोरेन के विधानसभा सदस्यता जाने का खतरा

दरअसल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक पद के अयोग्य ठहराने का आदेश निर्वाचन आयोग को भेज सकते हैं। इससे पहले गठबंधन के विधायकों को रायपुर शिफ्ट कराया जा रहा है।

Jharkhand Political Crisis: झारखंड में सियासी हलचल के बीच, विधायकों की रांची से रायपुर रवानगी
Jharkhand Political Crisis

Jharkhand Political Crisis: पिकनिक मनाने गए थे विधायक

सियासी घमासान के बीच 27 अगस्त को झामुमो गठबंधन सरकार के विधायक पिकनिक मनाने के लिए रांची से खूंटी जिले के लतरातू डैम पर पहुंचे थे। इन विधायकों के साथ खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। सभी लोग दोपहर 2.30 बजे तीन लग्जरी बसों से निकले थे और शाम को 8.30 बजे वापस रांची लौट आए थे। कहा जा रहा था कि सियासी तनाव को दूर करने के लिए हेमंत ने विधायकों के साथ ये ट्रिप बनाई थी।

संंबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here