Jharkhand Language Controversy: झारखंड ने क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से भोजपुरी और मगही को किया बाहर, उर्दू बरकरार

0
437
Jharkhand Language Controversy: सीएम हेमंत सोरेन
Jharkhand Language Controversy: सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Language Controversy: झारखंड सरकार ने बोकारो और धनबाद जिलों से भोजपुरी (Bhojpuri) और मगही (Maghi) को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से बाहर कर दिया है। जिलेवार क्षेत्रीय भाषाओं की नई अधिसूचना जारी की गई है जिसमें इन भाषाओं को जगह नहीं दी गई है जबकि उर्दू सभी जिलों में बरकरार रहेगी। 18 फरवरी 2022 को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।

Jharkhand Language Controversy: झारखंड सरकार के फैसले से सीएम नीतीश कुमार नाराज

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड सरकार के इस आदेश से काफी नाराज दिखें। संवाददाताओं ने जब इस संदर्भ में उनसे बात की तो उनका कहना था,क्या भोजपुरी और मगही सिर्फ एक ही राज्य के हैं? यूपी में भी भोजपुरी बोली जाती है। बिहार-झारखंड एक था। यह (भाषा) सभी के लिए है। मुझे यह आश्चर्यजनक लगता है। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो मुझे नहीं लगता कि यह राज्य के हित में किया जा रहा है। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों किया जा रहा है।

nitish kumar
nitish kumar

गौरतलब है कि झारखंड में मगही और भोजपुरी को लेकर भाषा विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर क्षेत्रिय भाषाओं की सूची से भोजपुरी और मगही को हटाने का आग्रह किया था। अब राज्य में विवाद को देखते हुए सरकार ने कई जिलों से भोजपुरी और मगहीभाषा की मान्यता समाप्त कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार देर रात आदेश भी जारी कर दिया गया है।

सभी जिले की भाषा में उर्दू शामिल

बता दें कि झारखंड सरकार के नए फैसले के मुताबिक, झारखंड के हर जिले की क्षेत्रीय भाषा में उर्दू को शामिल किया गया है। वहीं रांची की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में पंचपरगनिया,उर्दू,नागपुरी, कुरमाली और बंगला को जगह मिली है। वहीं लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा की क्षेत्रीय भाषा में उर्दू और नागपुरी भाषा को रखा गया है। हालांकि लातेहार में मगही, पलामू और गढ़वा जिले में मगही व भोजपूरी को क्षेत्रीय भाषा की सूची में रखा गया है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here