IndiGo Fire Scare: इंडिगो विमान के इंजन में लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

0
171
IndiGo Fire Scare
IndiGo Fire Scare

IndiGo fire scare: दिल्ली से बेंगलुरू जा रहे इंडिगो के एक विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E-2131 को दिल्ली में उतारा गया जब यह देखा गया कि इंजन में आग लग गई है। संयोग से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान में आग लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो 6E-2131 ने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए अपना टेक-ऑफ रद्द कर दिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई है। घटना 28 अक्टूबर को रात को सामने आई।

IndiGo Fire Scare: विमान में तकनीकी खराबी के चलते लगी आग

इस विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों में से एक प्रियंका कुमार ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। देखने में आया है कि विमान के इंजन में आग लग गई। विमान की लैंडिंग को ध्यान में रखते हुए बड़ा हादसा होने से टल गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इंडिगो की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।

IndiGo Fire Scare
IndiGo Fire Scare

इंडिगो ने कहा है कि दिल्ली से उड़ान संख्या 6ई-2131 बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली थी। विमान में तकनीकी खराबी का पता चला था। इसलिए विमान को उतारा गया। फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री, पायलट और क्रू मेंबर सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों के लिए एक और विमान की व्यवस्था की जा रही है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here