Indian Railways: 93 साल की हुई “डेक्कन क्वीन” अब हाईटेक कोच के साथ एक बार फिर पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

Indian Railways: रेलवे की सबसे पुरानी और सबसे तेज ट्रेन डेक्कन क्वीन अब हाईटेक हो गई है। 1 जून 1930 को अंग्रेजों के लिए शुरू की गई देश की पहली डीलक्स ट्रेन 'डेक्‍कन क्‍वीन' आज 93 साल की हो गई है।

0
297
Indian Railways
Indian Railways: 93 साल की हुई "डेक्कन क्वीन" अब हाईटेक कोचेस के साथ एक बार फिर पटरियों पर दौड़ेगी

Indian Railways: रेलवे की सबसे पुरानी और सबसे तेज ट्रेन डेक्कन क्वीन अब हाईटेक हो गई है। 1 जून 1930 को अंग्रेजों के लिए शुरू की गई देश की पहली डीलक्स ट्रेन ‘डेक्‍कन क्‍वीन’ आज 93 साल की हो गई है। इसे सबसे पहले अंग्रेजों के लिए पुणे से मुंबई के बीच शुरू किया गया था। आज भी यह ट्रेन इन दोनों शहरों के बीच ही चलती है। अंग्रेजों के जाने के बाद ये ट्रेन सभी के लिए खोल दी गई है।

Indian Railways: 93 साल की हुई "डेक्कन क्वीन" अब हाईटेक कोचेस के साथ एक बार फिर पटरियों पर दौड़ेगी
Indian Railways

आज इस ट्रेन का 93वां जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में ट्रेन को खूबसूरती से सजाया गया था। इस मौके पर डेक्‍कन क्‍वीन को हाईटेक करके एक बार फिर पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार कर दिया गया है।

Indian Railways: ट्रेन को मुंबई से रवाना करने से पहले केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

https://www.instagram.com/tv/CeQuLMwlAsK/?utm_source=ig_web_copy_link

वैसे तो हम सभी अपना-अपना जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने किसी ट्रेन के जन्मदिन मनाने की खबर सुनी है? नहीं न लेकिन ऐसा हुआ है। भारतीय रेलवे की सबसे पुरानी ट्रेन डीलक्स ट्रेन का आज जन्मदिन बनाया गया, साथ ही ट्रेन को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया भी गया। इस मौके पर शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने इसे हरी झंडी दिखा कर पुणे से रवाना किया।

इस कार्यक्रम में रेल मंडल की DRM रेनू शर्मा, मिस इंडिया नेहा हिंगे, रेल PRO मनोज झंवर, प्रवासी मंच की हर्षा शाह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Indian Railways: 93 साल की हुई "डेक्कन क्वीन" अब हाईटेक कोचेस के साथ एक बार फिर पटरियों पर दौड़ेगी
Indian Railways

Indian Railways: रेलवे की क्वीन हुई हाईटेक

आज अपने 93 साल पूरे कर चुकी ट्रेन डेक्कन क्वीन एक नए अवतार में यात्रियों के बीच वापस आई है। रेलवे की सबसे पुरानी और सबसे तेज ट्रेन डेक्कन क्वीन अब हाईटेक हो गई है। मुम्बई से पुणे के बीच चलने वाली यह ट्रेन अब तक बेहद ही पुराने कोच के साथ चल रही थी, लेकिन अब रेलवे ने इसे अब हाईटेक LHB कोचेज से लैस कर दिया है।

कई खूबियों से लैस LHB कोचेज के डेक्कन क्वीन ट्रेन से लैस होने के बाद यात्रियों का सफर और आरामदायक हो जाएगा। डेक्कन क्वीन ट्रेन में लगने वाले LHB कोचेज को कल रेलवे द्वारा मीडिया डिस्प्ले के लिए रखा गया है। इसके 93वें जन्मदिन के मौके पर इसकी शुरुआत की गई है।

Indian Railways: 93 साल की हुई "डेक्कन क्वीन" अब हाईटेक कोचेस के साथ एक बार फिर पटरियों पर दौड़ेगी
Indian Railways

बता दें कि डेक्कन क्वीन आज 17 डिब्बों के साथ चलाई जा रही है। इसमें 1 विस्टाडेम कोच 4 एसी चेयर कार, 1 डाइनिंग कोच, ब्रेक वैन के साथ -साथ सेकंड क्लास की 9 चेयर सीटें शामिल हैं।

संबंधित खबरें :

Indian Railway: दरभंगा से नई दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति और गरीबरथ समेत 48 ट्रेंने रद्द, देखें लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here