Happy Dussehra 2021: यूपी बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को कार्टून में बनाया राम, ट्विटर यूजर्स करने लगे ट्रोल

0
441
योगी आदित्यनाथ

Happy Dussehra 2021: बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई ने विजयदशमी के मौके पर कार्टून के बहाने राज्य के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। खास बात ये है कि कार्टून में सीएम योगी को भगवान श्री राम के तौर पर दिखाया गया है और ऐसा प्रतीत होता है कि रावण अखिलेश यादव हैं।कार्टून को शेयर करते हुए यूपी बीजेपी ने ट्वीट किया, ‘भ्रष्टाचार, गुंडाराज, घोटाला, अपराध, जंगलराज, धांधली, तुष्टीकरण, कोरोना, जबरन धर्मांतरण पर योगी सरकार का प्रहार, यूपी से बुराई का हो रहा अंत।’

पार्टी द्वारा किए गए इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया। गोविंद तिवारी ने लिखा,’ एक राज्य के मुख्यमंत्री के विषेश कार्य निम्न 4 हैं ? 1. गुंडाराज /अपराध /जंगलराज 2. भ्रष्टाचार/ घोटाला/ धांधली 3. तुष्टिकरण 4. कोरोना 5. जबरन धर्मांतरण। मुख्यमंत्री का जो नहीं किया निम्न हैं? 1. नौकरी/रोजगार 2. महंगाई 3.शिक्षा 4. महिला सुरक्षा 5. आपसी सौहार्द 6. मेडिकल। विकास सिंह यादव ने लिखा, ‘शैतान साधुओं के भेष में इसलिए, रेप, हत्या हो रहा है उत्तर प्रदेश में..!! ढोंगी उर्फ़ अपराध नाथ की सरकार,, दिन बचे हैं चार !!’

राहुल और प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

बता दें कि दशहरा का त्योहार आज पूरे हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को ट्वीट करके बधाई दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने इशारे-इशारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कस दिया है। राहुल गांधी ने देश की जनता को दशहरे की शुभकामना देते हुए ट्वीट किया कि “जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी सो नृप अवसि नरक अधिकारी।” जय सिया राम!

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रामचरित मानस में लिखी इस चौपाई का अर्थ है कि जिस राज्य की जनता दुख में होती है और वहां का राजा जब अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नहीं करता है तो वह राजा नर्क का अधिकारी होता है। इसलिए हर जिम्मेदारी व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कुछ इसी तरह जनता को दशहरा की शुभकामनाएं दी है। इसमें प्रियंका ने अपने भाई की तरह पीएम मोदी पर ही तंज कसा है। दशहरा के पावन अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष की नेता सोनिया गांधी के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित तमाम नेताओं ने पूरे देश को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2021 Rangoli Designs: इन 10 शानदार रंगोली डिज़ाइन्स से सजाएं अपना घर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here