Manipur Election 2022: चुनाव आयोग ने गुरुवार को मणिपुर के विधानसभा चुनावों की तारीखों में बदलाव किया है। चुनाव आयोग के मणिपुर के विधानसभा चुनाव की तारीखों में संशोधन के बाद पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी के बजाय 28 फरवरी को होगा। वहीं दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च के बजाय 5 मार्च को होगा।
Punjab Elections 2022 की तारीख में भी हुआ था बदलाव
चुनाव आयोग द्वारा Punjab Elections 2022 की तारीख में भी बदलाव किया गया था। पहले जहां 14 फरवरी को मतदान होना था वहीं अब यह 20 फरवरी को होगा। इस बाबत चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी।

राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग से गुरु रविदास जयंती समारोह पर विचार करने का अनुरोध करने के बाद 14 फरवरी से तारीख बदल दी गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में सुझाव दिया था कि विधानसभा चुनाव को कम से कम छह दिनों के लिए टाल दिया जाना चाहिए।

मालूम हो कि पंजाब की आबादी का 32 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति समुदाय का है। समुदाय के लोग 10 से 16 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे और इसलिए मतदान नहीं कर पाएंगे। 16 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती है।
UP Election 2022 का पहला चरण हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 57.79% फीसदी वोटों के साथ शांति से संपन्न हो गया। 5 बजे तक 57.79% वोटिंग हुई है। आगे का डेटा आना अभी बाकी है। वोटिंग % चुनाव आयोग के अनुसार नहीं आया। चुनाव आयोग मतदान में सभी की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा था। पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। चुनाव आयोग ने इस बार 70 फीसदी से अधिक वोटों का लक्ष्य रखा था।

बता दें कि सुबह 7 बजे से 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों में वोटिंग हो रही थी। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मतदान पडे़।
यह भी पढ़ें: