चलती कैब में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर 10 माह की मासूम को खिड़की से बाहर फेंका

पालघर जिले के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग की घटना

0
89
Crime In Maharashtra: चलती कैब में महिला से छेड़खानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Crime In Maharashtra: चलती कैब में महिला से छेड़खानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Crime In Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां चलती कैब में एक महिला से पहले छेड़खानी की जाती है और जब इसका वह विरोध करती है तो उसकी 10 माह की बच्ची को कैब से कुछ लोगों के द्वारा बाहर फेंक दिया जाता है। पुलिस के अनुसार, उस बच्ची की मौके पर ही मौत हो जाती है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Crime In Maharashtra: चलती कैब में महिला से छेड़खानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Crime In Maharashtra: चलती कैब में महिला से छेड़खानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Crime In Maharashtra: पालघर जिले के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के साथ यह छेड़खानी की घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार की सुबह हुई। पुलिस के अनुसार, महिला अपनी बेटी के साथ वाडा तहसील में पेल्हार से पोशेरे में कैब से लौट रही थी। उस कैब में कई अन्य लोग भी सवार थे। पुलिस ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली है कि रास्ते में कैब चालक और अन्य कुछ यात्रियों ने महिला से कथित तौर पर छेड़खानी की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला को भी कैब से फेंक दिया गया, जिससे वह जख्मी हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांडवी पुलिस थाने में इस घटना को लेकर मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले के आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ेंः

Sukhwinder Sukhu Oath Live updates: हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सुक्खू, थोड़ी देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

Twitter पर फिर ‘Blue Tick’ सब्सक्रिप्शन सेवा 12 दिसंबर से होगी शुरू, अब हर महीने देनी होगी इतनी फीस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here