Ayodhya में यूपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, CM Yogi ने हनुमानगढ़ी में की पूजा अर्चना; निर्माणाधीन राम मंदिर का भी लिया जायजा

0
94

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज बृहस्पतिवार (09 नवंबर) को राज्य कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रीमंडल के साथ हनुमान गढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि परिसर का दौरा किया। सीएम ने यहां पूजा अर्चना करने के बाद निर्माणाधीन राम मंदिर का भी जायजा लिया।

FotoJet 74
Ayodhya

Ayodhya: कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

हनुमानगढ़ में बजरंगबली और रामलला का आशीर्वाद लेने के बाद अयोध्या के रामकथा सभागार में यूपी की कैबिनेट बैठक शुरू हुई। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में अयोध्या के विकास समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। हनुमानगढ़ी पर योगी कैबिनेट को महंत राजू दास ने दर्शन-पूजन कराया। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने विराजमान हनुमान जी की आरती भी उतारी। मुख्यमंत्री ने खुद अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को तिलक लगाया और रामनाम पहनाया।

बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे। योगी कैबिनेट की बैठक को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, यह पहला मौका है जब यूपी सरकार अयोध्या में कैबिनेट बैठक कर रही है।

यह भी पढ़ें:

Assembly Election 2023: “लोग चाहते हैं बदलाव, चुनावी राज्यों में कांग्रेस बनाएगी सरकार”, सचिन पायलट ने कर दिया बड़ा दावा

MP Election 2023: कमलनाथ ने बताया CM शिवराज सिंह चौहान को किसानों का दुश्मन, कर्जमाफी पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here