CM Arvind Kejriwal ने पंजाब के MLA के साथ की बैठक, कहा- Bhagwant Mann हर मंत्री को देंगे टारगेट, तय समय सीमा में करना होगा कार्य

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की गई। 25,000 नौकरियों का ऐलान किया गया, इससे लोगों की हमसे उम्मीद अब विश्वास में बदलती जा रही है।

0
381
APN News Live Updates
APN News Live Updates

CM Arvind Kejriwal: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के AAP विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि 4 राज्यों में जीती भाजपा पार्टी के भीतर लड़ाई के कारण अब तक सरकार नहीं बना पाई है। आप सभी को भगवंत मान के नेतृत्व में मिलकर काम करना है। मार्गदर्शन देने के लिए मैं आपके बड़े भाई की तरह हूं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान हर मंत्री को टारगेट देंगे और उन्हें तय समय सीमा के अंदर काम करना होगा। दिन रात मेहनत करनी पड़ती है। लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो जनता कहेगी मंत्री बदलो।

पंजाब के किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा: CM Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की गई। 25,000 नौकरियों का ऐलान किया गया, इससे लोगों की हमसे उम्मीद अब विश्वास में बदलती जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भगवंत मान ने 16 तारीख़ को शपथ ली, 3 दिनों में ही लोगों को काम करके दिखाया। पुराने मंत्रियों की सुरक्षा हटाकर उसे जनता के लिए लगाया गया। अक्टूबर में फसलें बर्बाद हुई थी,उसका मुआवज़ा किसानों के ज़िलों में पहुंच गया,3-4 दिनों में किसानों को उसका चेक मिलेगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए CM Arvind Kejriwal

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंजाब के अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। आप विधायकों की बैठक मोहाली में आयोजित की गई थी जिसमें केजरीवाल दोपहर 12 बजे दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हुए।

बता दें कि इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ पहली कैबिनेट बैठक की और पुलिस बल में 10,000 सहित विभिन्न राज्य विभागों में 25,000 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की और मंजूरी दी।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here