Chhattisgarh Congress का आरोप- BJP राम और गौ माता के नाम पर वोट मांगती है

0
394
APN News Live Updates

Chhattisgarh Congress ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा भगवान राम और गौ माता के नाम पर वोट मांगती है। कांग्रेस के जन जागरण अभियान के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव बेलतरा से जनजागरण अभियान के तरह पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा ग्राम गिधौरी, नेवेसा, जाली होते हुए पांच किलोमीटर का सफर तय करते हुए बेलतरा पहुंची।

इस पदयात्रा के दौरान विशाल जनसभा उमड़ा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उपस्थित अपार जनसमूह से सीधे जनसंवाद करते हुए महंगाई को लेकर कई सवाल पूछ। मसलन धान की कटाई, धान की मिसाई में उपयोग होने वाले हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के किराये में कितनी वृद्धि हुई है। जनता ने मोहन मरकाम के सवाल का जवाब देते हुए डीजल की कीमतों का रोना रोया। लोगों ने कहा कि डीजल वृद्धि के कारण मिसाई और कटाई की लागत लगभग दो गुना बढ़ गई है। जिससे खेती करना बहुत मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस ने कहा, BJP विधायक डीजल और पेट्रोल से वैट कम करवाएं

इसे सुनने के बाद मोहन मरकाम ने जनता से आव्हान करते हुए कहा आगे से जब भी बेलतरा भाजपा के विधायक दौरे पर आये, तो उन्हें बताएं कि जनता महंगाई से त्रस्त है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल और पेट्रोल में वैट कर दिया है, अब भाजपा विधायक से कहकर केन्द्र सरकार से भी डीजल और पेट्रोल पर वैट कम करवाये। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और पूरी भाजपा भगवान राम और गौ माता का नाम का उपयोग केवल चुनाव में वोट लेने के लिए करते हैं और हमारी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रामवनगमन पथ और चंद्रखुरी में माता कौशिल्या मंदिर का निर्माण कर हमारे आस्था की प्रतीक राम भगवान के लिए काम रही है और गौ माता के लिए गौठानों का निर्माण कर चारा खिलाया जा रहा है।

कांग्रेस गोबर खरीदकर गौपालकों को संपन्न बना रही है

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीद कर गौपालकों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भांजे के चरण छूने की परंपरा है क्योंकि भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे थे। इसलिए हम लोग प्रत्येक भांजे में भगवान राम को देखते है। वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी के नारे ’’मैं बेटी हूं, मैं भी लड़ सकती हूं’’ को लेकर महिलाओं से कहा के यही समय है आप भी इस नारे के साथ आगे बढ़ें।

इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,सांसद राहुल गांधी के आव्हान पर पूरे देश में 14 से 29 नवम्बर तक महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, उसी के तहत् प्रदेश में भी 14 नवम्बर से आंदोलन चल रहा है।

बिलासपुर में लगातार 3 दिनों से जिला कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक चल रहा है। उन्होंने महंगाई को लेकर कहा कि महंगाई से गरीब जनता त्रस्त है और हम दो हमारे दो की सरकार मस्त है। कृषि बिल वापस करने पर मजबूर हुए मोदी केवल चुनाव हित देखते है, उपचुनाव में हुई हार को देखते हुए आने वाले 5 राज्यों विधानसभा चुनाव में उनको हार दिखने लगी,तो देश के किसानों और राहुल गांधी के दबाव में उन्होंने बिल वापस लिया।

इसे भी पढ़ें: Kawardha Violence: अमित जोगी का भूपेश बघेल पर निशाना, कहा, बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम हैं यूपी के नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here