Assembly Elections 2023: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल; अजय राय को UP; सुरजेवाला को MP की कमान

Assembly Elections 2023: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव और तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए गुरुवार को संगठन में बड़ा फेरबदल किया है।

0
33
Assembly Elections 2023
Assembly Elections 2023

Assembly Elections 2023: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव और तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए गुरुवार (17 अगस्त) को संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को यूपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल की जगह रणदीप सुरजेवाला को प्रभारी महासचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि रघु शर्मा की जगह मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया गया है।

Assembly Elections 2023: कांग्रेस की ओर से जारी किया गया पत्र

अजय राय को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद एआइसीसी की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से पूर्व विधायक रह चुके अजय राय को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। वहीं इसी के साथ पत्र में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के योगदान को भी सराहा गया है। 

क्यों अहम हैं ये फेरबदल?

बता दे, इसी साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सुरजेवाला को जिम्मेदारी देना काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा अगले साल लोकसभा चुनाव है। गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर मानी जाती है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here