Arvind Kejriwal भगवंत मान के साथ अमृतसर में कर रहे हैं रोड शो, कहा- ये जीत बहुत बड़ा इंकलाब है

भव्य जीत के लिए जनता का शुक्रिया अदा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा।

0
320
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जड़े कमजोर करने वाली आम आदमी पार्टी 92 सीटें लाकर खुशी से फूले नहीं समा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं। जनता का प्यार मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से वादा किया कि ये सरकार पंजाब के गांवों से चलेगी। साथ ही किसी भी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं लगेंगी। शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी

Arvind Kejriwal ने कहा पंजाब में लूट होगी बंद

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई सालों के बाद आज पंजाब के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब ईमानदार सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है और ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी।

भव्य जीत के लिए जनता का शुक्रिया अदा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंगे।

Arvind Kejriwal के साथ भगवंत मान

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

भगवंत मान ने कहा कि हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिसकर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी। इसके बाद आप प्रमुख ने कहा कि अगर किसी ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की तो अच्छा नहीं होगा।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here