Aligarh में शांति, व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सतर्क, तिरपाल से ढकी करीम चौराहे की मस्जिद

लीगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। इस दौरान किसी भी तरीके का विवाद ना हो, इसके लिए जिलेभर के प्रशासन के साथ पुलिस बल भी पूर्ण रूप से मुस्तैद है।

0
367
Aligarh Mosque
Aligarh Mosque

Aligarh: होली को लेकर अलीगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। इस दौरान किसी भी तरीके का विवाद ना हो, इसके लिए जिलेभर के प्रशासन के साथ पुलिस बल (Police) भी पूर्ण रूप से मुस्तैद है। जिला प्रशासन द्वारा अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित शहर की प्रसिद्ध मस्जिद को जिला प्रशासन की ओर से तिरपाल से ढक दिया गया है। आपको बता दें कि अब्दुल करीम चौराहे के आसपास मिश्रित आबादी है।

यहां होली पर रंग और गुलाल उड़ाया जाता है, वहीं त्योहार के चलते समुदाय विशेष को कोई परेशानी ना हो इसीलिए अब्दुल करीम चौराहे की प्रसिद्ध मस्जिद को ढक दिया गया है। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिद के निकट पुलिस बल और पीएसी को भी तैनात किया गया है। जानकारी देते हुए नजदीकी व्यक्ति समद ने बताया की मस्जिद पर किसी तरह का रंग ना पड़े इसीलिए मस्जिद को जिला प्रशासन ने ढक दिया है।

police OF UP
UP Police

Aligarh: 3 दिन ,3 एनकाउंटर, दो बदमाश दबोचे, एक जख्‍मी

नई सरकार का गठन भी नहीं हुआ है इससे पहले ही आजमगढ़ पुलिस फुल फॉर्म में आ नजर आई। बीते 3 दिनों में यहां 3 अलग-अलग एनकाउंटर में तीन अपराधी पुलिस की गोली से जख्‍मी हुए हैं। एसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम पर काम किया जा रहा है। बरदह थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह की सूचना पुलिस को मिली थी।
इस पर पुलिस सतर्क थी। बुधवार की बीती शाम थानाध्यक्ष बरदह धर्मेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्‍त कर रहे थे। इस दौरान भादो मोड़ से आ रहे मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल सवार मुड़कर भागने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश रोशनलाल, रितिक कुमार से लूटी गई मोटर साइकिल और 2 अवैध तमंचे बरामद किए। वहीं मुखबिर की सूचना पर भागे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए बर्रा तिराहे पर मकान पर दबिश दी गई। बदमाश ने पुलिस टीम को देखते ही गोली चला दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली में बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ में पता चला, कि तीन दिन पहले इनके द्वारा जिवली देवगांव रोड पर एक व्‍यक्ति से बाइक और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।

police encounters are part of strategic operations to nab hardened criminals up dgp 1

Aligarh: हरदोई में अलग-अलग सड़क हादसों में 4 की मौत

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 4 लोगों की मौत हुई और 8 जख्‍मी हो गए। लोनार कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन से कुचलकर 2 लोगों की मौत हुई। दूसरी घटना में पाली थानाक्षेत्र में 2 पिकअप की आपस में भिड़ गई। इस दौरान एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। संडीला नामक जगह पर 2 ट्रकों की भिड़ंत में भी एक व्‍यक्ति की मौत हई। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here