मुहर्रम के दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में जो कुछ भी हुआ उससे सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच अलग ही जंग चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच शब्दों का युद्ध हो रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का स्लीपर सेल करार दिया है। सारंग का कहना है कि दिग्विजय सिंह हर समय पाकिस्तान परस्ती की बातें क्यों करते हैं? क्या वह पाकिस्तान के स्लीपर सेल हैं? क्या वे आईएसआई एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं? जब भी देशद्रोहियों पर कार्रवाई होती है, उनके पेट में दर्द हो जाता है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर ये बात कही। सारंग ने, दिग्विजय पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की बात तक कह दी।

विश्वास सारंग से पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने भी कांग्रेस पर वार किया था। उन्होंने कांग्रेस के राज्य सभा सांसद को खूब खरी खोटी सुनाई थी।

सूबे के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया- दिग्विजय सिंह अपनी तुष्टिकरण की सियासत के लिए देश विरोधी लोगों के पक्ष में खड़े होते आए हैं। उनको ऐसे लोगों का नेतृत्व कर पाकिस्तान ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तालिबानी सोच वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उज्जैन मामले की नए सिरे से जांच नहीं कराई जाएगी।

बता दें कि मुहर्रम के अवसर पर उज्जैन की गीता कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान जिंदा बाद के नारे लगाए गए थे। इस आरोप में चार लोगों के खिलाफ NSA लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों की पहचान की है। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उज्जैन में जिन लोगों के खिलाफ NSA के तहत मामला दर्ज किया गया है, दरअसल ये लोग काजी साहब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे न कि पाकिस्तान जिंदाबाद। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पुलिस को कार्रवाई करने के पूर्व वास्तविकता का पता लगा लेना चाहिए। गिरफ्तारी हुई है तो मामला वापस लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मध्यप्रदेश: राहुल गांधी ने की उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here