सपा सांसद Dr. ST Hassan का बयान, कहा- BJP ला रही है कानून, मुसलमान दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे

0
447
Dr. ST Hassan
Dr. ST Hassan

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2022 में 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरह से चुनाव प्रचार करने में जुट गईं हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) काशी-अयोध्या जारी है, अब मथुरा की बारी है, नारा दे रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से सांसद डॉ. एसटी हसन (Dr. ST Hassan) ने बीजेपी को हराने की लोगों से अपील की है। हसन ने जनता से बात करते हुए कहा कि भरातीय जनता पार्टी Uniform Civil Code लेकर आने वाली है। अगर कॉमन सिविल कोड आता है तो मुस्लिम पर्सनल लॉ खत्म हो जाएगा। मुसलमानों के सारे अधिकार खत्म हो जाएंगे फिर वो दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे”

Uniform Civil Code मुसलमानों के अधिकार को खत्म कर देगा-Dr. ST Hassan

मुरादाबाद से SP सांसद डॉ. एसटी हसन ने लोगों से कहा कि चुनाव आने वाला है। अल्लाह के वास्ते बंट मत जाना। मैं किसी भी पार्टी का नाम नहीं लूंगा। हमारा मकसद सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को हराने का होना चाहिए। बीजेपी देश में क्या कर रही है, इस बात का अंदाजा आप को नहीं है। आज के 10 साल बाद पता चलेगा कि हम कहां आकर गिर गए हैं। यह सरकार Uniform Civil Code के जरिए मुसलमानों के सारे अधिकार को खत्म कर देगी।

एसटी हसन ने जनता से बीजेपी को वोट न करने की अपली करते हुए कहा कि, आपका सिर्फ एक ही मकसद होना चाहिए कि बीजेपी को हराना है। क्योंकि बीजेपी ने जो भी अंदरूनी हालात पैदा कर दिए हैं। उसका एहसास आप को अभी नहीं हो रहा है। आज के 10 साल पता चलेगा कि हम कितने पीछे चले गए हैं।

दूसरी शादी करना होगा मुश्किल

सपा सांसद ने आगे कहा कि, Uniform Civil Code आने वाला है। अगर ऐसा होता है तो हम दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। मुस्लिम पर्सलन लॉ बोर्ड नहीं बचेगा। बच्चों को जो कोटा स्कूलों और विश्वविद्यालयों में मिलता है सब खत्म हो जाएगा।

डा. एसटी हसन का यह बयान अब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून के बाद हम बच्चों को विरासत में कुछ नहीं दे पाएंगे। दुनिया का वाहिद मजहब है इस्लाम, जहां महिलाओं को उनके पिता की विरासत मिलती है। यह कानून इन सब पर हमला कर देगा।

यह भी पढ़ें:

APN News Live Updates: संसद में उठा नगालैंड का मुद्दा, हंगामें के बाद राज्यसभा स्थगित

Rajasthan News: प्रिंसिपल ने शरारती छात्र को स्कूल से निकाला तो चला दी गोली, तलवार से भी कर चुका है हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here