साल 2022 में खेल जगत के कई खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, जानें किसे मिला कौन सा पुरस्कार; यहां मिलेगी पूरी लिस्ट

0
156
Year Ender 2022: खेल के क्षेत्र में साल 2022 में कई खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, जानें किसे मिला कौन सा पुरस्कार; यहां मिलेगी पूरी लिस्ट
Year Ender 2022: खेल के क्षेत्र में साल 2022 में कई खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, जानें किसे मिला कौन सा पुरस्कार; यहां मिलेगी पूरी लिस्ट

Year Ender 2022: हर साल खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन देने वालों को भारत सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है। इसमें केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि खेल के कोच, रिटायर खिलाडियों को भी सम्मानित किया जाता है। इस साल नवंबर के अंत में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। आपको बता दें, खेल के क्षेत्र में अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार बेहद अहम होते हैं।

images?q=tbn:ANd9GcQ7yudNAjwy9i0LInn TVZAUgtavX dL2QZug&usqp=CAU

Year Ender 2022: किसको मिलता है कौन सा पुरस्कार

आपको बता दें, पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ दिया जाता है। खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रत्योगिता मे् उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने और निरंतर खिलाड़ियों के साथ सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशिक्षकों (कोच) को ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाता है। ‘ध्यानचंद पुरस्कार फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी रिटायरमेंट के बाद भी खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में योगदान करते हैं।

NATIONAL SPORTS AWARDS 2018

Year Ender 2022: यहां देखिए 2022 पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

मेजर ध्यानचंद्र खेल रत्न

प्राप्तकर्ताखेल
शरत कमलटेबल टेनिस

अर्जुन पुरस्कार

प्राप्तकर्ता खिलाड़ीखेल
सीमा पुनियाडिस्कस थ्रो
एल्डोस पॉलट्रिपल जंप
अविनाश साबलेस्टीपलचेज
लक्ष्य सेनबैडमिंटन
एचएस प्रणय बैडमिंटन
अमित पंघल मुक्केबाजी
निकहत जरीन मुक्केबाजी
भक्ति कुलकर्णी शतरंज
आर प्रज्ञानानंधा शतरंज
दीप ग्रेस एक्काहॉकी
सुशीला देवी जूडो
साक्षी कुमारी कबड्डी
नयन मोनी सैकियालॉन बाल
सागर ओवलकर मलखंब
एलवेनिल वलारिवन शूटिंग
ओमप्रकाश मिथरवलशूटिंग
विकास ठाकुरवेटलिफ्टिंग
अंशु कुश्ती
सरिताकुश्ती
परवीन वुशु
मानसी जोशीपैरा बैडमिंटन
तरुण ढिल्लों पैरा बैडमिंटन
स्वप्निल पाटिलपैरा बैडमिंटन
जर्लिन अनिकाडेफ बैडमिंटन

द्रोणाचार्य पुरस्कार

प्राप्तकर्तानियमित/आजीवनखेल
दिनेश जवाहर लाडआजीवनक्रिकेट
राज सिंहआजीवनकुश्ती
बिमल प्रफुल्ल घोषआजीवनफुटबॉल
जीवनजोत सिंह तेजानियमिततीरंदाजी
मोहम्मद अली कमरनियमितमुक्केबाजी
सुमा सिद्धार्थ शिरूरनियमितपैरा शूटिंग

ध्यानचंद पुरस्कार फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स

प्राप्तकर्ता खेल
अश्विनी अकुंजीएथलेटिक्स
धर्मवीर सिंहहॉकी
बी सी सुरेशकबड्डी
नीर बहादुर गुरुंगपैरा एथलेटिक्स

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

  • ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइज़ेज़ प्राइवेट लिमिटेड
  • कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
  • लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड एसोसिएशन

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफ़ी

  • गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

संबंधित खबरें:

Sports Ministry: खेल क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम, खेल मंत्रालय ने योजनाओं, पुरस्कारों के लिये ऑनलाइन पोर्टल किया लांच

Khel Ratna खेल का सबसे बड़ा पुरस्कार क्यों है? इससे सम्मानित होने वाले लोगों को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं, जानें यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here