Yashasvi Jaiswal ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया अपना जलवा, लगातार तीसरी पारी में जड़ा शतक

उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में दानों पारियों में उन्होंने शतक जड़ा है। यशस्वी ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में शानदार 100 रनों की पारी खेली थी।

0
215
Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया अपना जलवा, लगातार तीसरी पारी में जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal: 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज यश्स्वी जायसावल ने रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में दोनों पारियों में उन्होंने शतक जड़ा है। यशस्वी ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में शानदार 100 रनों की पारी खेली थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में भी उत्तराखंड के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी, यानी यशस्वी लगातार तीन पारियों में शतक जड़ चुके है।

Yashasvi Jaiswal ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया अपना जलवा, लगातार तीसरी पारी में जड़ा शतक
यशस्वी जयसवाल

Yashasvi Jaiswal: रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में केवल दो मुकाबले ही खेले

जयसवाल ने मौजूदा सीजन में सिर्फ दो ही मुकाबले खेले हैं। अलूर में खेले गए उत्तराखंड के खिलाफ क्वाटर फाइनल में उन्होंने पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में 103 रन बनाए। इससे पहले, तीसरे दिन मुंबई ने उत्तर प्रदेश को पहली पारी में 180 रन पर समेटकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। मुंबई ने पहली पारी 393 रन बना कर बेहतर प्रर्दशन किया था। तीसरे दिन मुंबई की टीम से सिर्फ पृथ्वी शॉ ही आउट हुए थे। मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रर्दशन के साथ 71 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 64 रन बनाए थे।

Yashasvi Jaiswal ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया अपना जलवा, लगातार तीसरी पारी में जड़ा शतक
यशस्वी जयसवाल

Yashasvi Jaiswal: अरमान जाफर ने भी जड़ा शतक

जयसवाल के साथ वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने भी सैकड़ा जड़ा। अरमान 127 रन बनाकर शिवम मावी का शिकार बने। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 286 रनों की साझेदारी हुई। मैच के चौथे दिन मुंबई की बढ़त 550 पार हो चुकी है। इस साझेदारी के कारण मुंबई टीम का सेमीफाइनल मुकाबले में पलड़ा काफी भारी हो चुका है।

Yashasvi Jaiswal: IPL 2022 में भी यशस्वी ने लिया था भाग

Yashasvi Jaiswal ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया अपना जलवा, लगातार तीसरी पारी में जड़ा शतक
रणजी ट्रॉफी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में यशस्वी ने भाग लिया था। हालांकि यहां उनका प्रर्दशन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने मैच खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए 10 मैच में 258 रन बनाए थे। जिसमें दो अर्ध शतक भी शामिल थे। जयसवाल को कुछ मैचों में प्लेइंग XI से ड्रॉप भी किया गया था, लेकिन बाद में वह अच्छी पारियों को खेलने में सफल रहे थे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here