T-20 WORLD CUP : पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni बने Team India के मेंटर

0
684
Mahendra Singh Dhoni
T-20 WORLD CUP : Mahendra Singh Dhoni बने Team India के मेंटर

T-20 WORLD CUP : Mahendra Singh Dhoni को Team India का मेंटर नियुक्‍त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत की 15 सदस्यीय टीम का मेंटर बनाकर सभी को हैरान कर दिया। इस खबर से धोनी के फैन्स की खुशी दुगनी हो गई। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उसके बाद उन्होंने अपने कप्तानी मे 2013 का Champions Trophy का खिताब अपने नाम किया। बुधवार को ही भारतीय टीम की घोषणा की गई।

BCCI सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान (OMAN) में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की टीम की घोषणा करने के लिये प्रेस कांफ्रेंस बुलाया था। इसी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 विश्व कप के लिये Team India के मेंटर होंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे दुबई में बात की थी और उन्होंने सिर्फ टी-20 विश्व कप के लिये मेंटर बनने पर सहमति दी थी। मैंने अपने सभी साथियों से इस बारे में चर्चा की। सभी इस पर सहमत हैं। मैंने कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा से भी इसे लेकर बात की। वे भी इस पर सहमत थें।

Mahendra Singh Dhoni ने पिछले साल लिया था संन्यास

Mahendra Singh Dhoni ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले लिया था। 2019 का वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल ही उनका अंतिम मैच था। इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिये रणनीति तैयार करने में टीम इंडिया की मदद के लिए नियुक्त किया गया है। धोनी के अनुभव और रिकॉर्ड्स को देखते हुए इस रोल में वह सबसे फिट नजर आते हैं। धोनी के पास आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स में जीत हासिल करने का अनुभव है। वह इसके लिए एक कारगर रणनीति बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। जिससे भारतीय टीम को जीत मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here