भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जितनी तेज टेनिस खेलती हैं उतनी ही तेज वो ट्वीटर पर भी हैं। जी हां, ट्वीटर पर अपने फैन के हर सवाल का उन्होंने बड़े ही सरल लहजे में जवाब दिया। यही नहीं उन्होंने कुछ सवालों पर मजाक भी किया। इन सवाल-जवाब में सानिया मिर्जा के कई मन पसंदीदा चीजों के बारे में पता चला। लोगों को ये भी पता चला कि पति शोएब मलिक के अलावा भी उनको कई किक्रेटर पसंद हैं। साथ ही कौन से भारतीय प्रोगाम, कौन सी भारतीय मूवी, कौन सा हीरो उनको पसंद है, ये भी पता चला।

टेनिस के साथ-साथ क्रिकेटर को भी तवज्जो देने वाली सानिया मिर्जा से जब उनके फैन ने सवाल पूछा कि उनको कौन सा भारतीय खिलाड़ी पसंद है तो उन्होंने सचिन तेंदुलकर का नाम लिया।

वहीं फेवरेट हीरो में उन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम लिया।

हमेशा की तरह इस बार भी उऩ्होंने कहा कि उन्हें अपने मां से सबसे ज्यादा प्रेरणा मिलती है।

श्रीलंका के फेवरेट प्लेयर का नाम पूछने पर सानिया मिर्जा ने बताया कि उन्हें कुमार संगकारा पसंद है।

इसी के साथ जब पूछा गया कि उऩ्हें खाने में क्या पसंद है तो मिर्जा ने बताया कि उन्हें कबाब बहुत पसंद है।

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन सा गायक पसंद है तो उन्होंने अरजीत सिंह का नाम लिया।

सानिया मिर्जा से जब उनके एक फैन ने उनके पसंदीदा कलर के बारे में पूछा तो उऩ्होंने कहा कि उन्हें काला और लाल कलर बहुत पसंद है।

किक्रेट जगत में सचित तेंदुलकर के अलावा सानिया मिर्जा को वर्तमान समय में कोहली और धोनी पसंद हैं। ये जवाब सानिया मिर्जा ने तब दिया जब एक फैन ने उनसे पूछा कि वो खाली समय में क्या करती हैं और उन्हें कौन भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here