India की टेनिस स्टार Sania Mirza ने किया संन्यास का ऐलान, 2022 का सीजन होगा आखिरी

0
399
sania mirza
sania mirza

India की टेनिस स्टार Sania Mirza ने 19 जनवरी 2022 को संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार के बाद संन्यास का फैसला किया है। सानिया ने कहा कि 2022 का सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा। उन्होंने कहा कि अब उनका शरीर थकने लगा है। अब उतनी उर्जा भी नहीं रही, इसलिए यह सीजन आखिरी सीजन होगा।

Sania Mirza ने हार के बाद संन्यास का किया ऐलान

सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार ने नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने मात दी। अब सानिया ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।

पता नहीं पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं: सानिया

sania

सानिया मिर्जा ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं एक-एक हफ्ते अपना खेल आगे बढ़ा रही हूं। अभी ये पता नहीं है कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी, हालांकि मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।’

सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here