Ranji Trophy 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड के बल्लेबाजों का रहा जलवा, 17 साल के युवा बल्लेबाज ने जड़ा दोहरा शतक

0
353

Ranji Trophy 2022 का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला Jharkhand और Nagaland के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में झारखंड ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। झारखंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 769 रन बना चुके है। झारखंड के कुमार कुशाग्र ने 266 रनों की पारी खेली। उसके अलावा विराट सिंह ने 107 और शाहबाज नदीम ने नाबाद 123 रन बनाए।

Ranji Trophy 2022 के इस मैच में झारखंड का दबदबा

नागालैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की शुरुआत ठीक-ठाक ही रही। पहले विकेट 60 रन पर गंवाने के बाद दूसरा विकेट भी 64 स्कोर पर ही गंवा दिया। उत्कर्ष सिंह ने 36 और मो.नजीम ने 28 रन बनाए और चलते बने। उसके बाद सौरभ तिवारी और कुमार सूरज ने मिलकर कुछ रन जोड़े। झारखंड को तीसरा झटका 126 के स्कोर पर लगा।

कुमार सूरज ने 66 रन बनाए और सौरभ तिवारी ने 29 रन बनाए। चार विकेट 186 रन पर गंवाने के बाद विराट सिंह और कुमार कुशाग्र ने पांचवें विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी की। इस दौरान विराट सिंह ने अपना शतक पूरा किया। विराट ने 107 रन बनाए और 361 के कुल स्कोर पर चलते बने।

Ranji Trophy 2022

उसके बाद कुमार कुशाग्र ने अपना अक्रामक अंदाज जारी रखा। इस दौरान कुशाग्र ने भी अपना शतक पूरा किया। कुशाग्र ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अनुकूल रॉय ने 59 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाहबाज नदीम ने शानदार पारी खेली। वहीं कुशाग्र ने अपना अक्रामक अंदाज जारी रखा। कुशाग्र ने 270 गेंदों में 266 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के बीच 166 रनों की साझेदारी हुई। उसके बाद कुछ जल्दी भी विकेट गिरे। लेकिन शाहबाज नदीम ने अपना शतक पूरा कर लिया।

शाहबाज नदीम ने राहुल शुक्ला के साथ मिलकर 80 रनों की साझेदारी की। राहुल शुक्ला दिन का खेल खत्म होने तक 29 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शाहबाज नदीम 123 रन बनाकर नाबाद रहे। नागालैंड के लिए ख्रीवित्सो केंस ने 3 और इमलीवती लेमटुरो ने 3 विकेट लिए।

संबंधित खबरें

Ranji Trophy 2022 का लीग राउंड हुआ खत्म, 12 मार्च से खेला जाएगा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला, जानें कौन-कौन सी टीमों ने नॉकआउट में बनाई जगह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here