Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 71वां मैच U Mumba और Telugu Titans के बीच खेला जाएगा। यू मुंबा को पिछले 4 मुकाबले में दो हार का सामना करना पड़ा है और दो मुकाबले टाई रहे। वहीं तेलुगु टाइटंस ने पिछला मैच जीता था और वो इसी लय को बरकरार रखाना चाहेंगे। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।

U Mumba ने अभी तक 11 मुकाबले में 3 में जीत दर्ज कर पाई है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 5 मुकाबले टाई रहे हैं। मुंबा की टीम इस समय 31 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। मुबंई को रेस में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना जरूरी है।
Telugu Titans ने 11 मैचों में सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर सकी है। वहीं टाइटंस को 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मुकाबले टाई रहे है। वो अंक तालिका में 17 अंकों आखिरी स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस को पिछला मुकाबले में जीत मिली थी और उसे बरकरार रखना चाहेंगे।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Dabang Delhi | 43 |
2. | Bengaluru Bulls | 40 |
3. | Patna Pirates | 40 |
4. | UP Yoddha | 38 |
5. | Bengal Warriors | 36 |
6. | Haryana Steelers | 34 |
7. | Jaipur Pink Panthers | 32 |
8. | Tamil Thalaivas | 31 |
9. | U Mumba | 31 |
10. | Gujarat Giants | 28 |
11. | Puneri Paltan | 22 |
12. | Telugu Titans | 17 |
इस लिस्ट में 43 अंकों के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 40 अकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, तीसरे स्थान पर 40 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स, चौथे स्थान पर 38 अंकों के साथ यूपी योद्धा, 36 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बंगाल वरियर्स हैं।
वहीं 34 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स छठे स्थान पर, 32 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर सातवें स्थान पर, 31 अंकों के साथ तमिल थलाइवाज आठवें स्थान पर, यू मुंबा 31 अंकों के साथ नौवें स्थान पर, गुजरात जाइंट्स की टीम 28 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 22 अंकों के साथ पुनेरी पलटन और 12वें स्थान पर 17 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।