Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 49वां मैच Haryana Steelers और UP Yoddha के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीत कर आई है। ऐसे में दोनों टीमों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। ऐसें में यह मैच मजेदार होने वाला है। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Haryana Steelers ने अभी तक 8 मुकाबले में 3 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीं एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था। हरियाणा 20 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। हरियाणा ने अपने पिछले मुकाबले में तमिल थलाइवाज को बुरी तरह हराया था।

UP Yoddha ने 8 मुकाबले में 2 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले टाई रहे है। यूपी के इस समय 20 अंक है और अंक तालिका में 8वें स्थान पर हैं। यूपी ने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को बुरी तरह हराया था।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Patna Pirates | 34 |
2. | Dabang Delhi | 32 |
3. | Bengaluru Bulls | 28 |
4. | Tamil Thalaivas | 27 |
5. | U Mumba | 25 |
6. | Jaipur Pink Panthers | 23 |
7. | Gujarat Giants | 20 |
8. | UP Yoddha | 20 |
9. | Haryana Steelers | 20 |
10. | Bengal Warriors | 17 |
11. | Puneri Paltan | 16 |
12. | Telugu Titans | 10 |
इस लिस्ट में 34 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 32 अकों के साथ दबंग दिल्ली, तीसरे स्थान पर 28 अंकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, चौथे स्थान पर 27 अंकों के साथ तमिल थलाइवाज, 25 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर यू मुंबा हैं।
वहीं 25 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर छठे स्थान पर, 20 अंकों के साथ गुजरात जाइंट्स सातवें स्थान पर, 20 अंकों के साथ यूपी योद्धा आठवें स्थान पर, हरियाणा स्टीलर्स 20 अंकों के साथ नौवें स्थान पर, बंगाल वारियर्स की टीम 17 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 16 अंकों के साथ पुनेरी पलटन और 12वें स्थान पर 10 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।