नहीं रहे फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी Pele, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ब्राजील के शानदार खिलाड़ी पेले दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर कहलाते हैं।

0
108
नहीं रहे फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी Pele, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
नहीं रहे फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी Pele, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pele Died: फुटबॉल जगत में सबसे महान खिलाड़ी के रूप में जाने, जाने वाले पेले अब इस दुनिया में नहीं रहे। ब्राजील के सबसे दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद समाचार की जानकारी उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने खुद सोशल मीडिया पर दी। पेले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी से एक लंबे समय तक जूझने के बाद आखिरीकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

हाल ही में उन्हें इलाज के लिए साओ पाउलो के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी केली ने इंस्टाग्राम पर पिता के जाने पर भावुक पोस्ट लिखा, उन्होंने लिखा कि हम जो कुछ भी हैं, आप ही की बदौलत हैं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस…

Pele Died: नहीं रहे फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी Pele, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Pele Died:

ब्राजील के शानदार खिलाड़ी पेले दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर कहलाते हैं। पेले जैसा खिलाड़ी शायद की फुटबॉल की दुनिया में पैदा हो। पेले का वास्तविक नाम एडसन एरंटेस डो नासिमेंटो था, लेकिन लोग उन्हें कई नामों से बुलाया करते थे। पेले को ब्लैक पर्ल, किंग पेले, किंग ऑफ फुटबॉल जैसे नामों से जाना जाता था।

Pele Died: 3 बार जीत चुके हैं फीफा वर्ल्ड कप

ब्राजील में जन्मे फुटबॉलर का रिकॉर्ड आज भी कोई नहीं तोड़ पाया है। वह आज भी ब्राजील के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए हैं। वहीं, 1969 में पेले ने अपना 1000वां गोल किया था, तब फैन्स का उत्साह इतना था कि हजारों लोग उनसे मिलने मैदान में पहुंच गए थे। पेले के 1000वें गोल की याद में सैंटोस शहर में 19 नवंबर को पेले डे के रूप में मनाया जाता है।

एक दिग्गज फुटबॉलर के रूप में उन्होंने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप में जीत दर्ज कराई है। जो कि अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है। वह साल 1958, 1962, 1970 के फीफा विश्व कप में विजेता रहे।

Pele Died: नहीं रहे फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी Pele, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Pele Died:

बता दें कि जब 1958 में उन्होंने वर्ल्ड कप जीता था तब वह महज 17 साल की उम्र के थे। पहली बार ब्राजील उनके जरिए विजेता बना, जिसमे पेले की अहम भूमिका थी। पेले को फीफा की ओर से द ग्रेटेस्ट की उपाधि दी गई है।

Pele Died: कोलोरेक्टल कैंसर से पीड़ित थे पेले

पेले कोलोरेक्टल कैंसर से जूझ रहे थे। ये कैंसर कोलन या मलाशय में होता है। बीमारी से लड़ते-लड़ते उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कैंसर के लिए काफी समय पहले से कीमोथेरेपी भी चल रही थी। पेले को 29 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के कारण साओ पोलो के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि पिछले साल ही उनके कोलन से ट्यूमर निकाल दिया गया था। तब से वह नियमित रूप से अपना इलाज करा रहे थे।

यह भी पढ़ें:

FIFA World Cup Final में पूरी टक्कर दे रहा था फ्रांस, जानें क्या है पैनल्टी शूटआउट जिसमें अर्जेंटीना को मिली जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here