T20 World Cup 2021 के पहले मुकाबले में New Zealand Cricket Team को एक बड़ा झटका लगा। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptil) अगले मुकाबले से बाहर हो सकते है। मार्टिन गप्टिल पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान इंजरी का शिकार हो गए। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल काफी समय से खेल रहे है। वो न्यूजीलैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शुमार है। पाकिस्तान के खिलाफ वो केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान हारिस रऊफ की गेंद पर वो इंजरी का भी शिकार हो गए। गेंद उनके पैर पर लगते हुए विकेटो में जा लगी। आउट होने के बाद वो लंगड़ाते हुए बाहर गए।
T20 World Cup : Pakistan ने लिया बदला, New Zealand को 5 विकेट से हराया
गैरी स्टीड ने मार्टिन गप्टिल के इंजरी के बारे में बताया
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ‘कहा देखते है रात के बाद उनकी इंजरी कैसी रहती है। मैच के बाद गप्टिल थोड़े दिक्कत में जरूर दिख रहें थे लेकिन चोट कितनी गहरी है ये जानने में 24 से 48 घंटे लग सकते है।’
न्यूजीलैंड को लोकी फर्ग्युसन के रूप में एक झटका पहले ही लग चुका है। वो भी इंजरी की वजह से बाहर हो चुके हैं। फर्ग्युसन की जगह टीम में एडम मिल्ने को शामिल किया गया है। फर्ग्युसन पिछले साल भी चोटिल रहे थे और ज्यादा नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस बार वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में केकेआर के लिए खेल रहे थे और बेहतर फॉर्म में नजर आए।
वहीं मार्टिन गप्टिल अगर बाहर होते हैं तो फिर भारतीय टीम को उसका फायदा मिल सकता है। गप्टिल एक खतरनाक बल्लेबाज हैं और उनके नहीं होने से कीवी टीम पर जरूर असर पड़ेगा।