नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में World Athletics Championship के फाइनल में की एंट्री, पेरिस ओलिंपिक के लिए भी किया क्वालिफाई

Neeraj Chopra ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखा दिया। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो से दुनिया को बता दिया कि भारत की मिट्टी में कितनी ताकत है...

0
93
Neeraj Chopra Javelin Throw World Championships 2023
Neeraj Chopra Javelin Throw World Championships 2023

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखा दिया। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो से दुनिया को बता दिया कि भारत की मिट्टी में कितनी ताकत है। बुडापेस्ट में खेली जा रही चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने पहले ही थ्रो से कोहराम मचा दिया और फाइनल में एंट्री कर ली है। इतना ही नहीं उन्होंने 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। नीरज के भाले ने क्वालिफिकेशन ने 88.77 मीटर की दूरी नापी। टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज अब अपने मेडन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम ही दूर हैं।

FotoJet 2023 08 25T145945.386
Neeraj Chopra Javelin Throw World Championships 2023

दरअसल पिछले साल वो गोल्ड जीतने से चूक गए थे। उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा था। अब उनके पास सिल्वर को गोल्ड में बदलने का मौका है। रविवार को जवेलियन थ्रो का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ग्रुप ए में थे। जहां बाकी के प्लेयर्स का 80 मीटर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। वहीं नीरज ने पहले ही थ्रो में अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया। 88.77 मीटर उनका इस सीजन का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा।

Neeraj Chopra: एक ही थ्रो से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नीरज के थ्रो की दूरी देखकर एक बार तो हर किसी की आंखे खुली की खुली रह गई, क्योंकि उनका भाला 90 मीटर के करीब जाता दिख रहा था, मगर भाला 90 मीटर का मार्क क्रॉस नहीं कर पाया। इसके बावजूद भारत के स्टार खिलाड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। नीरज 88.77 मीटर के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पेरिस ओलिंपिक का भी टिकट

एक ही थ्रो से नीरज ने पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई किया। दरअसल पेरिस ओलिंपिक का क्वालिफाई मार्क 85.50 मीटर है और नीरज का थ्रो तो इस मार्क को चीरते हुए काफी आगे निकल गया था। ओलिंपिक क्वालिफाइंग विंडो एक जुलाई से शुरू हो गई थी। 88.77 मीटर नीरज के करियर का चौथा बेस्ट प्रदर्शन रहा। उनका पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है, जो पिछले साल जून में डायमंड लीग में उन्होंने थ्रो किया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here