Neeraj Chopra ने फिर किया कमाल, Paavo Nurmi Games में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

0
224
Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

Neeraj Chopra: दुनियाभर में भारत को गौरवान्वित करने वाले ओलिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता (Olympic Gold Medalist) नीरज चोपड़ा ने एक बार कमाल कर दिया है। दरअसल नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स (Paavo Nurmi Games) में मंगलवार को अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि वो इस खेल में गोल्ड नहीं जीत पाए।

आपको बता दें कि फिनलैंड में हो रहे पावो नुरमी गेम्स (Paavo Nurmi Games) के दौरान उन्होंने 89.03 मीटर लंबा थ्रो फेंका, और इस खेल में नीरज ने रजत पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था, इस थ्रो के दम पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।

Neeraj Chopra:ओलिंपिक के 10 महीने बाद था नीरज का पहला टूर्नामेंट

आपको बता दें कि ओलिंपिक (Tokyo Olympics) के 10 महीनों के बाद ये नीरज चोपड़ा का पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने दूसरे प्रयास में 89.30 का थ्रो किया जो कि अब उनका अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया है। आपको बता दें कि नीरज ने अपने पहले प्रयास में 86.92 मीटर का थ्रो फेंका।

अपने तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास में भी उन्होंने पूरी कोशिश की, लेकिन 85.85 मीटर का ही स्कोर निकाल पाए। बताते चलें कि 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने शानदार वापसी के लिए कड़ी मेहनत की थी।

cats 2

Neeraj Chopra :ओलिंपिक्स के बाद मोटे हो गए थे नीरज

नीरज ने ओलिंपिक्स के बाद करीब 13 किलो वजन बढ़ा लिया था। हालांकि अब उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग के बाद फिटनेस हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा की नजरें अब राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने पर गड़ी हैं।

टोक्यो ओलिंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनके प्रदर्शन और नए नेशनल रिकॉर्ड के बाद फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। देखना होगा कि नीरज राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में क्या कमाल करते हैं। राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होंगे।

संबंधित खबरें…

#TokyoOlympics: भारत को मिला सोना, नीरज की हुई चांदी, धन की वर्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here