IPL Auction 2024 : मिनी ऑक्शन में रहा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का बोलबाला, इन विदेशी स्टार खिलाड़ियों पर नहीं लगी बोली…

0
40

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन कल यानी 19 दिसंबर के दिन हुआ। जिसमें 333 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस बार का आईपीएल ऑक्शन प्रोग्राम दुबई में आयोजित किया गया। ऑक्शन में 72 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीमों ने 230 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने स्टार्क पर 24.75 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें स्क्वाड में शामिल किया। वहीं, हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महेंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। पंजाब किंग्स (PBKS) ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिन्स इस ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कमिन्स को 20.5 करोड़ की मोटी रकम पर अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल के इस ऑक्शन में कुछ दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों को अन्सोल्ड भी रहना पड़ा।

इन विदेशी सितारों पर नहीं लगायी किसी ने बोली

स्टीव स्मिथ : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर स्टीव स्मिथ 2024 के आईपीएल संस्करण में नजर नहीं आएंगे। स्मिथ को ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर शामिल किया गया था। लेकिन किसी भी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई।

जॉश इंग्लिस : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉश इंग्लिस भी अन्सोल्ड रहे। उन्हें ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर शामिल किया गया था।

रासी वान डेर दुसेन : साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रासी वान डेर दुसेन पर भी बोली नहीं लगी। बता दें उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

जिमी नीशम : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज अन्सोल्ड रहे। उन्हें ऑक्शन में 1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर शामिल किया गया था।

जोश हजेलवुड : ऑस्ट्रेलियाई सीमर जोश हजेलवुड जो कि पिछले सीजन RCB का हिस्सा थे, ऑक्शन में अन्सोल्ड रहे।  

बता दें कि IPL में कुल मिलाकर 10 फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम हैं। जिन्होंने अलग-अलग खिलाड़ियों पर बोलियां लगायी और भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को अपनी अपनी टीम्स में शामिल किया। इस मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट को IPL गवर्निंग काउंसिल पहले ही पब्लिक कर चुका था। लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 214, जबकि 119 ओवर्सीज प्लेयर्स के नाम पर ऑक्शन हुआ।

आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे टॉप 6 प्लेयर

24.75 करोड़ – मिचेल स्टार्क, केकेआर, 2024

20.50 करोड़ – पैट कमिंस, SRH, 2024

18.50 करोड़ – सैम करन, पीबीकेएस 2023

17.50 करोड़ – में कैमरन ग्रीन, मुंबई 2023

16.50 करोड़ – बेन स्टोक्स, सीएसके 2023

16.50 करोड़ – क्रिस मॉरिस, राजस्थान 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here