New Year Upay 2024: नव वर्ष पर जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य! राशि के अनुसार ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक..

0
153

New Year Upay 2024: साल 2024 की शुरुआत सप्ताह के पहले दिन सोमवार से हो रही है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। शास्त्रों में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से प्राप्त होने वाले पुण्य फलों का वर्णन है। भगवान शिव बेहद कृपालु एवं दयालु हैं। महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी कृपा से रंक भी राजा बन जाता है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो नव वर्ष के पहले दिन राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।

राशि के अनुसार करें अभिषेक

मेष – नव वर्ष के पहले दिन मेष राशि के जातकों को गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भोले शंकर को अभिषेक करना चाहिए।

वृषभ – नव वर्ष के पहले दिन वृषभ राशि के जातकों को कच्चे दूध से भगवान शंकर को अभिषेक करना चाहिए।

मिथुन – नव वर्ष के पहले दिन मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव को जल में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

कर्क – नव वर्ष के पहले दिन कर्क राशि के जातकों को तीनों लोकों के स्वामी महादेव को कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

सिंह – नव वर्ष के पहले दिन सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

कन्या – नव वर्ष के पहले दिन कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव का गंगाजल में बेलपत्र और भांग के पत्ते मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

तुला – नव वर्ष के पहले दिन तुला राशि के जातकों को भगवान शिव का शुद्ध घी से अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक – नव वर्ष के पहले दिन वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान शिव का गंगाजल में सुगंध मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

धनु – नव वर्ष के पहले दिन धनु राशि के जातकों को महादेव का गंगाजल में बेलपत्र और दूर्वा मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

मकर – नव वर्ष के पहले दिन मकर राशि के जातकों को भगवान शिव का गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ – नव वर्ष के पहले दिन कुंभ राशि के जातकों को भगवान शिव का गंगाजल में नारियल जल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

मीन – नव वर्ष के पहले दिन मीन राशि के जातकों को भगवान शिव का कच्चे दूध में बेलपत्र या भांग के पत्ते मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

यह भी पढ़ें:

Festival Calendar 2024: साल 2024 में कब है होली, दिवाली और रक्षाबंधन ? देखें सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट..

Surya Upay | Astro Tips: ऑफिस में रोज पड़ती है बॉस की डांट! मिलेगा मन चाहा प्रमोशन अगर इन नुस्खों का करेंगे पालन..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here