IPL 2022: शोएब अख्तर के बयान ने MS Dhoni फैंस का जीता दिल, कहा- ‘अनहोनी को होनी’ कर सकते हैं धोनी

IPL 2022 के दौरान MS Dhoni ने कहा कि वह अगले साल भी पीली जर्सी में नजर आएंगे, लेकिन खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ रहेंगे या नहीं, इसके लिए अगले सीजन का इंतजार करना होगा।

0
222
Source- Twitter

IPL 2022 के दौरान MS Dhoni ने कहा कि वह अगले साल भी पीली जर्सी में नजर आएंगे, लेकिन खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ रहेंगे या नहीं, इसके लिए अगले सीजन का इंतजार करना होगा। धोनी ने जब से टीम की कप्तानी संभाली है तब से टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। धोनी ने आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले ही टीम की कमान रविंद्र जडेजा को सौंप दी थी, लेकिन रविंद्र जडेजा ने सीजन के बीच में ही कप्तानी वापस धोनी को दे दी। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें अगले सीजन में भी सीएसके की कप्तानी करनी चाहिए।

MS Dhoni कुछ भी कर सकते है- शोएब अख्तर

dhoni (source: twitter)

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान अख्तर ने धोनी की कप्तानी को लेकर कहा, ‘वह एमएस धोनी हैं, वह क्या करते हैं कोई इसको प्रिडिक्ट नहीं कर सकता है। वह अनहोनी को होनी कर सकते हैं। वह इसके लिए जाने जाते हैं। वह शानदार खिलाड़ी हैं, हम सभी उनसे प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वह संन्यास लेने से पहले आईपीएल का एक और सीजन खेलेंगे। या फिर टीम मैनेजमेंट का हिस्सा बनेंगे।’

MS Dhoni

धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम चार खिताब अपने नाम कर चुकी है। आईपीएल के इतिहास में सीएसके दूसरी सबसे सफल टीम है, मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब अपने नाम किए हैं। रविवार को सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 91 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन अभी नामुमकिन नहीं है। अब देखना होगा कि क्या धोनी का करिश्मा टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है या नहीं।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here