IPL 2022 में Kane Williamson ने छोड़ा सनराइजर्स हैदराबाद का साथ, पारिवारिक कारणों से रवाना हुए न्यूजीलैंड

PL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान Kane Williamson ने अपने देश रवाना हो गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया।

0
119

IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान Kane Williamson ने अपने देश रवाना हो गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। केन विलियमसन दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और इसके लिए वो अपनी पत्नी व परिवार के साथ रहने के लिए घर रवाना हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी।

Kane Williamson लौटे न्यूजीलैंड

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमारे कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड वापस लौट गए हैं ताकि वो अपने परिवार में नए मेहमान के आने का स्वागत कर सकें। सनराइजर्स कैंप में सभी लोग केन विलियमसन और पत्नी को सुरक्षित डिलिवरी और तमाम शुखियों की शुभकामनाएं देते हैं।

Kane Williamson

सनराइजर्स हैदराबाद को अपना अंतिम मुकाबला 22 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है और विलियमसन की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी कौन करेगा, इसके बारे में हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में 13 मैचों में अबतक छह जीते हैं और सात हारे हैं। टीम अभी भी आठवें नंबर पर है और प्लेआफ की रेस में बनी हुई है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here