Rajdhani Train: 50 की हुई राजधानी ट्रेन ! Delhi से Mumbai के लिए दुल्हन की तरह तैयार होकर निकली

Rajdhani Train: दिल्ली से मुंबई के बीच रोजाना दौड़ने वाली राजधानी एक्सप्रेस को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। 17 मई सन 1972 के दिन पहली बार ये ट्रेन मुंबई से दिल्ली रवाना हुई थी, और तब से लेकर आज तक ये ट्रेन लगातार अनसंख्‍य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने का काम कर रही है।

0
219
IRCTC Confirm Tatkal Ticket
IRCTC Confirm Tatkal Ticket

Rajdhani Train: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मुंबई सेट्रल रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस अपना 50 वां जन्मदिन मना रही है।दिल्ली से मुंबई के बीच रोजाना दौड़ने वाली राजधानी एक्सप्रेस को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। 17 मई सन 1972 के दिन पहली बार ये ट्रेन मुंबई से दिल्ली रवाना हुई थी, और तब से लेकर आज तक ये ट्रेन लगातार अनसंख्‍य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने का काम कर रही है।

50 साल होने के उपलक्ष्य में वेस्टर्न रेलवे ने इसे दुल्हन की तरह आज सजाया है। इस ट्रेन में आज सफर करने के लिये चेन्नई से एक 6- 7 लोगों का एक ग्रुप आया है। जो आज के दिन और ख़ास बनाना चाहता है। इस ग्रुप में आए एक शख्‍स ने कहा की वे पिछले 25 सालों से इस ट्रेन से सफर करते आ रहे हैं। सन 1992 से पहले यह पूरी तरह चेयरयान हुआ करती थी, लेकिन उसके बाद यह ट्रेन पूरी तरह स्लीपर क्लास में बदल गई।

Rajdhani Train
Rajdhani Train

Rajdhani Train: लोको पायलट का स्‍वागत किया

rajdhani new

चेन्‍नई से पहुंचे एक यात्री ने कहा कि रेलवे ने इस ऐतिहासिक क्षण को और भी खूबसूरत बनाने के लिए रेलवे के अधिकारियों ने लोको पायलट यानी सबसे वरिष्‍ठ राजधानी ट्रेन के चालक का स्वागत किया। वरिष्‍ठ लोको पायलट चालक ने बताया कि वे वर्ष 2002 से इस ट्रेन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।बताया कि इन 20 वर्षों में ट्रेन में बहुत कुछ बदल गया है।

ड्राइवर के साथ ट्रेन में यात्रियो का ख्याल रखने वाले कमर्चारी भी बेहद खुश हैं। ट्रेन के एक कर्मी ने बताया कि इस ट्रेन से कई विधायक, सांसद और फ़िल्म अभिनेता सफर करते हैं। आज उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि इसे सेवाएं देते हुए 50 वर्ष पूर्ण हो गए हैं।

इसके साथ ही राजधनी ट्रेन में सफर करने वाले प्रवासियों ने APN न्यूज को बताया कि यह ट्रेन बहुत अच्छी है, जब भी उनको दिल्ली जाना होता है, तो वे इसी ट्रेन से जाते हैं। वहींपश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि आने वाले समय में राजधानी ट्रेन की रफ्तार और भी बढ़ाई जा सकती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here