IPL 2022 का 39वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल की खास किस्सा का शेयर किया है। वो युवराज सिंह के साथ हुए एक वाकया को याद करते हुए एक वाकया शेयर किया है। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है।
IPL का पुराना किस्सा युजवेंद्र चहल ने किया शेयर
युजवेंद्र चहल ने खुद वीडियो में बात करते हुए एक पुराने मैच को याद किया और बताया कि जब वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते थे तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मुकाबले में उनके सामने युवराज सिंह थे। युवराज सिंह ने उनकी पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगा दिए। युजवेंद्र ने कहा कि उस दिन मुझे लगा कि आज शायद उनको छह गेंदों में छह छक्के पड़ने वाले हैं लेकिन उसके बाद उन्होंने हिम्मत दिखाई और जहां गेंद करना चाहते थे वहीं पर गेंद की और युवराज सिंह को अगली गेंद पर आउट करने में कामयाब रहे।
कोई भी गेंदबाज नहीं चाहता है कि कभी भी उसके किसी ओवर में छह गेंदों में छह छक्के लगे। इस रिकॉर्ड को कोई गेंदबाज अपने नाम के साथ नहीं जोड़ना चाहेगा। इस समय चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन चहल ने अपने फिरकी पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचा दिया है।

चहल का कहना है कि ये किस्सा उनको हमेशा याद रहता है और उनको हमेशा बूस्ट करने का काम करता रहता है। इस बार आईपीएल में युवजेंद्र चहल पर्पल कैप होल्डर हैं। उन्होंने अभी तक उन्होंने 7 मैचों मैचों में 18 विकेट हासिल कर लिए हैं उनका इकॉनमी रेट भी 7.28 का रहा है।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला