IPL 2022: शिखर धवन आज चेन्नई के खिलाफ 2 रन बनाते ही हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे

0
207

IPL 2022 में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan आज शाम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में धवन अगर 2 रन बना देते हैं तो वो आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली सिर्फ इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान ने आईपीएल करियर में 215 मैच में 6402 रन बनाए हैं।

IPL 2022 में पंजाब ने लगाया था शिखर धवन पर दांव

शिखर धवन ने अब तक 201 मैचों में 34 से अधिक के औसत से 5,998 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक और 45 अर्धशतक भी बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 5725 रन, डेविड वार्नर ने 5668 और सुरेश रैना 5528 रन बनाए हैं।

IPL 2022

शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 नीलामी में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। धवन ने इस सीजन सात मैचों में 214 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स अब तक तीन में जीत और चार गेम हारकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।धवन पिछले दो सालों में भारतीय टीम से बाहर हैं और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा भी नहीं थे।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरेस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज बावा, रिषी धवन, प्रेरक मांकड, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नैथन एलिस, अथर्व ताइडे, भानुका राजपक्षा और बेनी होवेल।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here