IPL 2022: संजू सैमसन ने राहुल द्रविड से मिली सीख के बारे में किया जिक्र, वह सबसे एक जैसा ही व्यवहार करते हैं

0
185

IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने राहुल द्रविड के बारे में कई सारी बाते शेयर की। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड हमेशा शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वह ऑनफील्ड और ऑफ फील्ड एक जैसा ही व्यवहार सबसे करते हैं। संजू सैमसन ने हाल में राहुल द्रविड से मिली सीख को लेकर प्रतिक्रिया दी है। जब राहुल द्रविड राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे थे।

IPL 2022 के दौरान ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में किया खुलासा

सैमसन ने गौरव कपूर को अपने शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में बताया, “जब राहुल द्रविड़ रॉयल्स के साथ थे, हम हमेशा उन्हें देखते थे। हमारे मालिक मिस्टर मनोज बडाले हैं। वह टीम में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वह (द्रविड़) मनोज बडाले और ग्राउंड्समैन से उसी तरह बात करते हैं। ये उनकी सबसे बड़ी चीज, जो मैंने उनसे सीखी।”

IPL 2022

सैमसन ने कहा, ”वह वास्तव में ऐसा करता है। वह इसे दिखावे के लिए नहीं करता है।” सैमसन ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) में द्रविड़ के साथ अपने अनुभव के बारे में भी बताया। सैमसन ने कहा, ”2 साल बाद हम दिल्ली गए और वह वहां के कोच थे। उस समय मैं करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल के साथ था और हम सभी हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखना चाहते थे।” 

20220329 231623

संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम ने 10 मैचों में 12 अंक हासिल किए हैं। उनकी टीम टूर्नामेंट के लीग चरण के अंतिम चरण में कम से कम 3 से 4 टीमों के साथ कड़ी लड़ाई होगी।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here