IPL 2022: Prithvi Shaw को मिली अस्पताल से छुट्टी, टाइफाइड के चलते किया गया था भर्ती, जानिए कब से दिखेंगे खेलते

IPL 2022 में Prithvi Shaw फिर से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। इस महीने के शुरू में तेज बुखार के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो पिछले कुछ समय से अस्पताल में थे, जिसके बाद उन्हें आज 15 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई है।

0
128

IPL 2022 में Prithvi Shaw फिर से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। इस महीने के शुरू में तेज बुखार के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो पिछले कुछ समय से अस्पताल में थे, जिसके बाद उन्हें आज 15 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई है। जांच में पता चला कि पृथ्वी को टाइफाइड हो गया था, जिसके बाद उनका उपचार किया गया। पृथ्वी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पिछला मुकाबला एक मई को खेला था। उनके वापसी से दिल्ली को मजबूती मिलेगी।

Prithvi Shaw को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया ट्वीट

Prithvi Shaw

दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जहां उनका टाइफाइड का इलाज चल रहा था। फ्रेंचाइजी की चिकित्सा टीम पृथ्वी शॉ को हालत पर नजर रख रही है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि पृथ्वी टीम होटल लौट चुके हैं जहां वह अभी उबर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

delhi capitals 3

पृथ्वी की गैरमौजूदगी में दिल्ली की टीम फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर के लिए उम्दा सलामी जोड़ीदार ढूंढने में नाकाम रही। मनदीप सिंह और श्रीकर भरत दोनों शीर्ष क्रम में नाकाम रहे। पृथ्वी ने मौजूदा आईपीएल सत्र में अब तक नौ मैच में 28.77 के औसत से 259 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा। दिल्ली की टीम अभी 12 मैचों में अब तक 6 जीत ही हासिल कर पाई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे और अगर अच्छे रन रेट से जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here