IPL 2022: Mumbai Indians ने जीता टॉस, सूर्यकुमार यादव चोट के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर, कोलकाता ने किए पांच बदलाव

0
132

IPL 2022 का 56वां मुकाबला Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा। मुंबई इंडियंंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सूर्यकुमार यादव चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनके जगह रमनदीप को शामिल किया गया। वहीं कोलकाता ने पांच बदलाव किए।

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं कोलकाता अगर आज का मुकाबला हारती है तो वो भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। कोलकाता की टीम इस समय 9वें स्थान पर और मुंबई की टीम 10वें स्थान पर है।

IPL 2022

कोलकाता के लिए प्लेऑफ का सफर अब नामुमकिन लग रहा है। टीम इस साल अपना प्लेइंग इलेवन ही तलाश नहीं कर सकी। लगातार बदलाव के साथ कोलकाता की टीम अपना संयोजन ही नहीं बना पाई। वहीं मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। अब मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। यहां से मुंबई की टीम मुकाबले को जीतकर अगले साल के तैयारी करना चाहेगी। 

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, रमनदीप, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एम अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, रिंकु सिंह, आद्रे रसेल, सुनील नारायण, उमेश यादव, वरुण चकवर्ती, पैट कमिंस।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here