Ranbir Kapoor इस वजह से सोशल मीडिया से रहते हैं दूर, मां Neetu Kapoor ने किया खुलासा

0
250
Neetu Kapoor Revealed Ranbir Kapoor
Neetu Kapoor Revealed Ranbir Kapoor

बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor शादी के बाद भी सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। जबकि शादी के वक्त बताया जा रहा था कि जल्द ही रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर डेब्यू करेंगे। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस Neetu Kapoor ने बताया कि आखिर किस कारण से रणबीर कपूर सोशल मीडिया से दूर हैं।

Ranbir Kapoor

Neetu Kapoor ने Ranbir Kapoor के राज का किया खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कहा, “पहले के समय में स्टार के सोशल मीडिया पर अकाउंट्स नहीं होते थे लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा होती थी। इसी वजह से उन्हें उनके फैंस ऑनस्क्रीन देखने के लिए और भी अधिक उत्सुक होते हैं। नीतू ने कहा कि आजकल एक्टर्स अपने पोस्ट इंस्टाग्राम पर रेगूलर शेयर करते रहते हैं। इससे फैन्स का अपने स्टार को स्क्रीन पर देखने का क्रेज कम हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि रणबीर का सोशल मीडिया पर दूर रहने का फैसला बिल्कुल सही है।

Neetu Kapoor 

जल्द ही फिल्म में आएंगी नजर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस नीतू कपूर इस समय रियालिटी शो “Dance Deewane Juniors” में बतौर जज नजर आ रही हैं। जल्द ही नीतू कपूर फिल्म “जुग जुग जियो” में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन नजर आएंगे। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद पहली बार एक साथ “ब्रम्हास्त्र” फिल्म में नजर आएंगे।

संबंधित खबरें:

Sonakshi Sinha Engagement: सोनाक्षी ने अपने फैंस को दी Good News, Flaunt करती दिखीं Engagement Ring

Prithviraj Trailer Out: Akshay Kumar और Manushi Chhillar की फिल्म “पृथ्वीराज” का ट्रेलर हुआ रिलीज, बेहद ही Royal Look में नजर आ रही Star Cast

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here