IPL 2022: जीत की पटरी पर लौटी Kolkata Knight Riders, उमेश यादव और रसेल के खेल से चित हुआ पंजाब किंग्स

0
353

IPL 2022 के 8वें मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Punjab Kings को हराकर दूसरी जीत हासिल की। पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम सभी विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। रसेल की तूफानी पारी ने कोलकाता को आसानी से जीत दिला दी।

IPL 2022 में कोलकाता ने दर्ज की दूसरी जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। मयंक अग्रवाल 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद राजपक्षा ने शिखर धवन के साथ मिलकर तेजी से स्कोर बोर्ड को चलाया। 43 के स्कोर पर राजपक्षा 9 गेंदों पर 31 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद शिखर धवन भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से टीम संभल नहीं पाई। लिविंगस्टोन ने 19 और राज बावा ने 11 रन बनाकर चलते बने। राज बावा के बाद शाहरुख खान भी बिना खाता खोले ही चलते बने।

IPL 2022

उसके बाद 102 के स्कोर पर लगातार दो झटके लग गए। इसी के साथ पंजाब ने 8 विकेट गंवा दिए। उसके बाद रबाडा और ओडियन स्मिथ ने मिलकर कुछ रन जोड़े और टीम को 137 रन तक पहुंचाया। रबाडा ने 25 रन बनाए। वहीं ओडियन स्मिथ ने नाबाद 9 रन बनाए। कोलकाता के लिए उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा साउथी ने 2, रसेल ने 1, नरेन ने 1 और शिवम मावी ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 14 रन पर टीम को पहला झटका लगा। अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर 14 के स्कोर पर चलते बने। 38 के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर 3 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद श्रेयस अय्यर और अगली ही गेंद पर नीतीश राणा चलते बने। श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए और नीतीश राणा अपना खाता भी खोल नहीं सके। एक समय कोलकाता का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन था।

20220401 222814

उसके बाद रसेल और बिलिंग्स ने मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन बनाते भी रहे। इस दौरान रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। रसेल ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 8 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। वहीं बिलिंग्स ने 24 रनों के योगदान देकर टीम को जीत दिला दी। पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी करते हुए राहुल चाहर ने 2, कागिसो रबाडा ने 1 और ओडियन स्मिथ ने 1 विकेट लिए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here