IPL 2022 Retension में कई खिलाड़ी हुए मालामाल, वेंकटेश अय्यर और उमरान मलिक की सैलरी में हुई कई गुणा की बढ़ोतरी

0
390
IPL
IPL

IPL 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची आ गई है। इस लिस्ट में कई खिलाड़ी हैं जो मालामाल हो गए। इस बार रिटेंशन में सबसे ज्यादा कीमत रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा को मिला। इन तीनों को इनके फ्रेंचाजियों ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में रिटेन किया है। सनराइजर्स हैदाराबाद ने कैप्टन केन विलियम्सन को 14 करोड़ और RCB ने विराट कोहली को 15 करोड़ में रिटेन किया है। इन सभी की सैलरी धोनी से ज्यादा है। माही को चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है।

कुछ खिलाड़ी हुए मालामाल

कोलकाता के वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक की सैलरी में लगभग 39 गुणा बढ़ोतरी हुई है। वहीं चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड को 6 करोड़ रुपये मिले। जबकि 2021 सीजन में ऋतुराज की सैलरी सिर्फ 20 लाख थी।

IPL 2022 के लिए रिटेन किए गए 27 खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा 16 करोड़
जसप्रीत बुमराह 12 करोड़
सूर्यकुमार यादव 8 करोड़
किरोन पोलार्ड 6 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली 15 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़
मोहम्मद सिराज 7 करोड़

पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल 12 करोड़ (टीम के पर्स से 14 करोड़ रुपए कटेंगे)
अर्शदीप सिंह 4 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद
केन विलियम्सन 14 करोड़
अब्दुल समद 4 करोड़
उमरान मलिक 4 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स
रवींद्र जडेजा 16 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी 12 करोड़
मोइन अली 8 करोड़
ऋतुराज गायकवाड 6 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत 16 करोड़
अक्षर पटेल 9 करोड़
पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़
एनरिक नॉर्त्या 6.5 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स
आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपए
वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़ रुपए
वेंकटेश अय्यर 8 करोड़ रुपए
सुनील नरेन 6 करोड़ रुपए

राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन- 14 करोड़
जोस बटलर- 10 करोड़
यशस्वी जायसवाल- 4 करोड़

IPL 2022 Retention: सभी फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट जारी, इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, जानें सबकुछ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here