IPL 2022 की आगाज हो चुकी है। इस बार आईपीएल का टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। इस बार आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से 29 मई तक खेला जाएगा। लीग मैच महाराष्ट्र के चार स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2022 का लीग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में चार-चार मैच खेलेंगी और तीन-तीन मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेंगी।
IPL 2022 के सीजन की हुई शुरुआत
इस सीजन में अबतक तीन मैच हो चुके है। चैन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ आगाज किया। वहीं तीसरे मैच में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर जीत के साथ शुरुआत की।
सीएसके, मुंबई इंडियंस और आरसीबी को अपने पहले-पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स नेट रनरेट के आधार पर प्वॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, वहीं मुंबई इंडियंस सबसे नीचे।
एक नजर लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल पर-
TEAMS | MATCHES | WIN | LOSE | RUN RATE | POINTS |
Delhi Capitals | 1 | 1 | 1 | +0.914 | 2 |
Kolkata Knight Riders | 1 | 1 | 1 | +0.697 | 2 |
Punjab Kings | 1 | 1 | 1 | +0.639 | 2 |
Lucknow Super Giants | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Gujarat Titans | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Rajasthan Royals | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Sunrisers Hyderabad | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Royal Challengers Bangalore | 1 | 0 | 1 | -0.639 | 0 |
Mumbai Indians | 1 | 0 | 1 | -0.697 | 0 |
Chennai Super Kings | 1 | 0 | 1 | -0.914 | 0 |
IPL 2022 का लीग राउंड 58 दिनों तक चलेगा
यह टूर्नामेंट मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा। 26 मार्च से 22 मई तक लीग के 70 मैच मुंबई और उसके आसपास के स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्लेऑफ के लिए स्थानों और कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला