IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए Jofra Archer ने भेजा अपना नाम, पहले नहीं ले रहे थे हिस्सा

0
457

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन के 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़यों की लिस्ट जारी कर दिया। इस बार इंग्लैंड के तेज Jofra Archer आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपना नाम रजिस्टर करवा लिया है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। अब देखना होगा कि जोफ्रा आर्चर को कौन सी टीम दांव लगाता है।

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन के लिए जोफ्रा आर्चर हुए शामिल

जोफ्रा आर्चर लंबे समय से मैदान से दूर हैं। आर्चर को पिथले साल कोहनी में चोट लगी थी और वो लंबे से मैदान से दूर है। चोटिल होने के कारण जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में 2021 में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन खबर यह भी आ रही हैं कि आर्चर इस साल भी मैदान पर खेलते नहीं दिखेंगे।

बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी से कहा कि आर्चर इस साल आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। उनका नाम ऑक्शन में इसलिए जोड़ा गया है, क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट ने बीसीसीआई को सूचित किया था कि आर्चर 2023 और 2024 का सीजन में खेलेंगे।

IPL 2022

बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 44 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर कहा कि इंग्लैंड बोर्ड ने 2023 और 2024 के सीजन में भाग लेने के लिए आर्चर का नाम भेजा है। चोट के कारण उनके आईपीएल 2022 में भाग लेने की संभावना कम हैं।

जोफ्रा आर्चर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था, लेकिन इस बार टीम ने रिलीज कर दिया है। आर्चर ने राजस्थान के लिए 35 मुकाबले खेले औऱ 21.33 की शानदार औसत के साथ 46 विकेट लिए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, लीग राउंड महाराष्ट्र में और प्लेऑफ अहमदाबाद में खेलें जाएंगे

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 5 गेंदबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, आकाश चोपड़ा ने बताया

IPL 2022 में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 12 और 13 फरवरी को होगा मेगा ऑक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here